नीतीश कुमार से बगावत करने वाले राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और केंद्रीय खुफिया विभाग की अनुशंसा के बाद ये सुरक्षा प्रदान की गई है। वाई प्लस की सुरक्षा व्यवस्था के तहत उपेंद्र कुशवाहा को अब सीआरपीएफ के जवानों का कवर दिया जाएगा।

सुरक्षा को लेकर कमांडर किए जाएगे तैनात
जनता दल से बगावत करने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के नाम से नई पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीआईपी सुरक्षा यानी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें ये सुरक्षा दी गयी है। वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा में कुशवाहा के साथ करीब 11 कमांडो को तैनात किया जाएगा।
सुरक्षा देने के बाद राजनीतिक गरमाई
गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्रालय द्वारा चिराग पासवान को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने के अलावा विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी को भी वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी जा चुकी है। उपेंद्र कुशवाहा को केन्द्र सरकार द्वारा वाई प्लस की सुरक्षा देने के बाद कई तरह की राजनीतिक अटकलें भी लगाई जा रही हैं।



Download Android App
Download iOS App



