बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने सरकार से महिलाओं के लिए अलग से वैक्सीनेशन की मांग की है।उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाओं के लिए कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था करनी चाहिए या फिर कैंप लगा कर हिमलाओं का टीकाकरण होना चाहिए। दरअसल, बिहार में पुरुषों की तुलना में महिलाओं का वैक्सीनेशन कम हो रहा है।
राज्य के कुछ जिले तो ऐसे है जहां महिलाओं को लगे टीको की संख्या पुरुषों की लगभग आधी है। ऐसे में महिलाओं और बच्चियों को टीका लगाने के लिए बिहार सरकार को अपने प्रयासों में बढ़ोतरी करनी होगी। इसके साथ ही मंजूबाला पाठक ने पोस्ट कोविड़ समस्याओं के लिए सरकार की तैयारियों को नाकाफी बताया उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस जैसी पोस्ट कोविड़ कॉम्प्लिकेशन के लिए अस्पतालों में कोई व्यवस्था नही की गईं है। ना तो डॉक्टर और ना ही फंड्स का एलोकेशन किया गया है।ऐसे में पोस्ट कोविड़ समस्याएं भी जानलेवा हो जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



