Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस ने शुक्रवार को ऐलान किया कि बिहार में जारी राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में आने वाले दिनों में कई बड़े नेता शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक यह यात्रा अब ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ एक ऐतिहासिक आंदोलन का रूप ले चुकी है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि इस यात्रा ने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लोगों का ध्यान खींचा है। इसी वजह से ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसमें भाग लेंगे।
Voter Adhikar Yatra: उन्होंने नेताओं के कार्यक्रम साझा करते हुए कहा कि –
- 26-27 अगस्त को प्रियंका गांधी वाद्रा,
- 27 अगस्त को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन,
- 29 अगस्त को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया,
- 30 अगस्त को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे।
इसके अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य वरिष्ठ नेता भी आगे चलकर यात्रा में भाग लेंगे।
कांग्रेस का कहना है कि इन नेताओं की मौजूदगी से यह आंदोलन और भी मजबूत होगा और लोगों तक ‘‘वोटर अधिकार’’ का संदेश और प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें- Vote theft row : ‘बेतुके आरोपों’ के लिए देश से माफी मांगे राहुल’, वोट चारी के आरोपों पर चुनाव आयोग की वार्निंग


Download Android App
Download iOS App



