बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को चार संसदीय क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। पहले चरण में 76.01 लाख से ज्यादा मतदाताओं के मतदान के लिए 7,903 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के चार संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद, जमुई, नवादा और गया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सात बजे सुबह से प्रारंभ हो गया।
- बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मतदान जारी है
- चार संसदीय क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है
- मतदान के लिए 7,903 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
झारखंड सीमा से सटे सभी इलाकों में सख्त इंतज़ाम
चार लोकसभा सीट के 24 विधानसभा क्षेत्रों में से 15 विधानसभा सीट नक्सल प्रभावित हैं जहां चार बजे तक मतदान होगा, जबकि 9 विधानसभा क्षेत्रों में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। झारखंड सीमा से सटे सभी इलाकों में सख्त इंतज़ाम किए गए हैं। पहले चरण में कुल 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। गया में जहां 14 उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं औरंगाबाद में नौ, जमुई में सात तथा नवादा में आठ प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं।
पहले चरण में इन राज्यों में मतदान
पहले चरण में मतदान करने वालों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और की सीटें शामिल हैं। निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 19 अप्रैल समेत सभी सात चरणों में वोटिंग होगी। तमिलनाडु, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप में एकल चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसके साथ ही, 16 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त की घोषणा के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदाता आज अपने विधानसभा चुनावों के लिए मतदान करेंगे। कुल 96.8 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 49.72 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिलाएं हैं।


Download Android App
Download iOS App





