VVPAT Found in Bihar: बिहार चुनाव में धांधली! कूड़े में मिली EVM से निकली हजारों VVPAT पर्चियां, ARO सस्पेंड

Summary :

VVPAT Found in Bihar:  बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण का मतदान होगा। इसी बीच बिहार के समस्तीपुर जिले में सड़क किनारे वीवीपैट की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया है। समस्तीपुर जिला प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली कि सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के गुड़मा गांव में कूड़े के ढेर में हजारों की संख्या में वीवीपैट पर्चियां पड़ी हैं। जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। समस्तीपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधानसभा के प्रत्याशियों को भी मौके…

VVPAT Found in Bihar:  बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण का मतदान होगा। इसी बीच बिहार के समस्तीपुर जिले में सड़क किनारे वीवीपैट की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया है। समस्तीपुर जिला प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया, जब सूचना मिली कि सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के गुड़मा गांव में कूड़े के ढेर में हजारों की संख्या में वीवीपैट पर्चियां पड़ी हैं। जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। समस्तीपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विधानसभा के प्रत्याशियों को भी मौके पर बुलाया गया।

VVPAT Found in Bihar: कूड़े के ढ़ेर में हजारों पर्चियां

VVPAT Found in Bihar
VVPAT Found in Bihar (source: social media)

इस मामले के बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है। मामले में FIR के बाद लापरवाह अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है और चुनाव आयोग ने सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया है। कूड़े के ढ़ेर में हजारों पर्चियों के मिलने के बाद, प्रशासनिक टीम ने वीवीपैट की पर्चियों को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली कि सरायरंजन थाना क्षेत्र में वीवीपैट की पर्चियां कूड़े के ढेर में पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह टेक्निकल मामला है और जांच के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

Bihar Election 2025: सभी पर्चियों को जब्त कराया

समस्तीपुर के एसपी ने बयान जारी करते हुए कहा कि शनिवार को सरायरंजन थाना के अंतर्गत ग्राम-गुड़मा में कूड़े की ढेर से कुछ कटी और बिना कटी हुई चुनाव से जुड़ी हुई पर्चियां मिलने का मामला प्रकाश में आया। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की मौजूदगी में सभी पर्चियों को जब्त कराया गया। यह स्थान सरायरंजन विधानसभा स्थित डिस्पैच सेंटर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना में सरायरंजन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जरूरी कार्रवाई कराई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को निलंबित किया जा रहा है।

RJD on Election Commission: राजद ने सवाल उठाए

राजद ने सवाल उठाए
Bihar Election 2025 (source: social media)

इस घटना को लेकर राजद ने सवाल उठाए और कहा कि समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में वीवीपैट पर्चियां मिलीं। कब, कैसे, क्यों और किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है?

ALSO READ: ‘बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर’, सीतामढ़ी में पीएम मोदी ने लालू सरकार पर साधा निशाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।