इंडिया गठबंधन के गठन से लेकर उसकी हुई हर बैठक में लोगों को इसी सवाल का जवाब जानने का इंतज़ार था की आखिरकार इस गठबंधन से पीएम का चेहरा किसका होगा ? और आज इसका जवाब देते हुए JDU के नेता ने एक ऐसी बात कह दी की उसके सुनने के बाद सभी के होश उड़ गए। जी हाँ बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने गठबंधन के पीएम चेहरे को लेकर ऐसी बात कही है, जिसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच चुकी है।
नीतीश कुमार अगले पीएम- हजारी
दरअसल, जनता दल यूनाइटेड की ओर से नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की गई है, और इस मांग पर प्रतिक्रिया बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वरी हजारी ने की है। महेश्वरी हजारी ने कहा है कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी जरूरी गुण मौजूद है। उन्होंने कहा कि जब भी गठबंधन इंडिया पीएम उम्मीदवार के लिए नाम घोषित करेगा तो वह नीतीश कुमार का नाम ही होगा। हजारी ने ये भी कहा की प्रधानमंत्री पद के लिए सीएम नीतीश कुमार से योग्य कोई नहीं। आपको बता दें कि उन्होंने यह बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जनता दल यूनाइटेड के तमाम प्रकोष्ठ अध्यक्षों की मीटिंग के बाद दिया है।


Download Android App
Download iOS App



