बिहार सरकार ने आज कहा कि पटना शहर की परिवेशीय वायु गुणवत्ता में सुधार लाने एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार है और इस योजना को प्रदेश के सभी शहरों में क्रमबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा। विधान परिषद, में उप मुख्यमंत्री एवं पर्यावरण मंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के रामचन्द, पूर्वे के एक अल्पसूचित सवाल के जवाब में कहा कि पटना शहर की परिवेशीय वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की गई है।
इस कार्ययोजना में वायु प्रदूषण के विभिन्न ह्मोतों तथा वाहनों से होने वाले उत्सर्जन, सड़क धूल-कण, निर्माण क्रियाकलाप, खुले में ठोस अपशिष्ट को जलाना, औद्योगिक उत्सर्जन को शामिल कर संबंधित विभागों की एजेंसियों को इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिया गया है।
श्री मोदी ने कहा कि वाहनों से होने वाले उत्सर्जन के निवारण के लिए गैस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा ऊर्जा गंगा प्रोजेक्ट के तहत पटना शहर में पांच आउटलेट के माध्यम से संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की आपूर्ति व्यवस्था बनाने का कार्य प्रक्रिया में है। सड़क धूल-कण के निवारण के लिए पटना की सड़कों के किनारे फ्लैंक को पेंट किया जा रहा है ताकि सड़क के किनारे का कोई हिस्सा कच्चा न रहे। उन्होंने कहा कि इसी तरह सड़कों की सफाई स्वीपिंग मशीन से करने के लिए पटना नगर निगम की ओर से व्यवस्था बनायी गयी है।


Download Android App
Download iOS App



