साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ बड़ी हिट साबित हुई थी। इसके बाद से ही अल्लू अर्जुन के फैंस फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे लेकिन दर्शकों का ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हां, ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2024 में ही रिलीज होने वाली है। पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट अल्लू अर्जुन के फैंस के साथ शेयर किया है।
इस दिन चलेगा ‘पुष्पा राज’
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से एक है और अब इसकी एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए इसके मेकर्स ने फिल्म का काउंटडाउन शुरु कर दिया है। बता दें, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रोडक्शन हाउस ‘माय थ्री’ ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पुष्पा 2 के लिए नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म की रिलीज में अब केवल 200 दिन बचे हैं।
200 DAYS for Pushpa Raj to begin his RULE 🔥🔥#Pushpa2TheRule Grand Release Worldwide on 15th AUG 2024 ❤🔥#PushpaKaRuleIn200Days 💥💥
Icon Star @alluarjun @iamRashmika #FahadhFaasil @aryasukku @ThisIsDSP @SukumarWritings @TSeries pic.twitter.com/RxUDlkdrpB
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) January 29, 2024
‘पुष्मा: द रुल’ का डायरेक्शन सुकुमार ने किया हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे। ‘पुष्मा: द रुल’ का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमशेट्टी मीडिया मिलकर कर रही है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज की जाएगी और सब जगह पुष्पा राज होगा।
2021 में रिलीज हुई थी ‘पुष्पा: द राइज’
‘पुष्पा: द राइज’ फिल्म लॉकडाउन के बाद दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। इसने लोगों को अपना बहुत बड़ा दीवाना बना दिया था। आपको बता दें, इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
वहीं, पुष्पा 2 का ट्रेलर बीते साल अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 8 अप्रैल को रिलीज किया गया था। जिसमें कुछ ही घंटों में मिलियन व्यूज आ गए थे। अब फिल्म से जुड़ा ये अपडेट सुनकर अल्लू अर्जुन के फैंस काफी खुश है।
पुष्पा द राइज की कहानी
पुष्पा द राइज में अल्लू अर्जुन के किरदार का शुरुआती सफर दिखाया गया था। फिल्म में एक्टर लाल चंदन के तस्कर के रोल में नजर आए थे, जो धीरे- धीरे एक बड़ा स्मगलर बन जाता है। इस बीच तेजी से आगे बढ़ते पुष्पा राज के सामने कई दुश्मन आ खड़े होते हैं, जिनके साथ एक्टर पुष्पा 2 में भिड़ते हुए दिखाई देंगे।