D Gukesh ने Viswanathan Anand को दिया सफलता का श्रेय

Summary :

भारतीय शतरंज स्टार D Gukesh ने उनके कैरियर को निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले महान खिलाड़ी Viswanathan Anand को धन्यवाद देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर आनंद नहीं होते तो वह आज जिस मुकाम पर हैं, उसके करीब भी नहीं होते । HIGHLIGHTS D Gukesh ने Viswanathan Anand को दिया सफलता का श्रेय गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीता गुकेश ने 2020 में वेस्टब्रिज आनंद शतरंज अकादमी में किया अभ्यास  सत्रह बरस के गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और वह विश्व चैम्पियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बन गए ।…

भारतीय शतरंज स्टार D Gukesh ने उनके कैरियर को निखारने में अहम भूमिका निभाने वाले महान खिलाड़ी Viswanathan Anand को धन्यवाद देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगर आनंद नहीं होते तो वह आज जिस मुकाम पर हैं, उसके करीब भी नहीं होते ।

HIGHLIGHTS

  • D Gukesh ने Viswanathan Anand को दिया सफलता का श्रेय
  • गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीता
  • गुकेश ने 2020 में वेस्टब्रिज आनंद शतरंज अकादमी में किया अभ्यास 


सत्रह बरस के गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया और वह विश्व चैम्पियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बन गए । उन्होंने 40 साल पुराना गैरी कास्पोरोव का रिकॉर्ड तोड़ा । वह साल के आखिर में मौजूदा विश्व चैम्पियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देंगे ।
आनंद के बाद कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले गुकेश ने स्वदेश लौटने के बाद यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘बहुत अच्छा लग रहा है । विश्वनाथन आनंद मेरे प्रेरणास्रोत हैं और उनकी अकादमी से काफी फायदा मिला। उन्होंने मेरे कैरियर में अहम भूमिका निभाई और आज मैं जिस मुकाम पर हूं उसके करीब भी नहीं होता अगर वह नहीं होते ।’’
गुकेश ने 2020 में स्थापित वेस्टब्रिज आनंद शतरंज अकादमी में अभ्यास किया है।
लिरेन के खिलाफ मुकाबले के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि मैं तैयारी कैसे करता हूं । मुझे सही मानसिक तैयारी के साथ उतरना होगा क्योंकि यह बड़ा मैच है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ काफी अपेक्षायें हैं और बहुत कुछ दाव पर है । मुझे खुद पर पूरा भरोसा है और मैं इसी रणनीति के साथ खेलूंगा । उम्मीद है कि यह कारगर साबित होगी ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि मेरी जीत के देश के लिये क्या मायने हैं । जोश से भरे बच्चों को इस तरह मेरा स्वागत करते देखकर अच्छा लगा । यह काफी खास है और मेरे लिये बहुत मायने रखता है ।’’

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.