Bride Groom dance : शादी का दिन दुल्हा-दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। हर कोई शादी को अपने तरीके से करता है और कई फंक्शन रखें जाते हैं जो दुल्हा-दुल्हन समेत मेहमानों और घर वालों के लिए भी यादगार रह सकें। इसके अलावा शादी में अब दूल्हा या दुल्हन का डांस करना ट्रेंड सा बन गया है, जिसकी वीडियो (Bride Groom dance)अक्सर वायरल हो जाती है। दुल्हन की एंट्री हो या जयमाला की वीडियो , लोगों को काफी पसंद आती है। ऐसे में अब एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिसमें दुल्हा-दुल्हन कमाल का डांस करते हुए नज़र आ रहे है।
दुल्हन की एंट्री में लगाए चार चांद
View this post on Instagram
Courtesy : @psi_dipti_markam
वायरल हो रही वीडियो (Bride Groom dance) में देखा जा सकता है कि दुल्हन हाथ में गुलाब लेकर ठुमके लगा रही है। ‘मेरा पिया घर आया…’ गाने पर दोनों ने डांस किया है। दोनों को खुशी से डांस करते हुए देखकर मेहमानों और बारातियों समेत सभी लोग चकित रह जाते हैं। खास बात तो ये है कि दूल्हे ने अपने डांस के साथ दुल्हन की एंट्री में चार चांद लगा दिए। दूल्हा-दुल्हन की डांस परफॉर्मेंस की वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।
लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
इस वीडियो (Bride Groom dance) को इंस्टाग्राम पर psi_dipti_markam के अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट में एक यूजर ने लिखा- जब दूल्हा और लहंगा दोनों पसंद हो तो ऐसे डांस निकलता है, वहीं दूसरे ने लिखा – बहुत हिम्मत होनी चाहिए अपनी ही शादी में ऐसा डांस करने के लिए…’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है


Download Android App
Download iOS App



