शख्स के बाइक स्टंट को देखकर लोगो ने कहा – ‘यमराज छुट्टी पर है’

Summary :

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो शख्स बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं । वीडियो देखकर लोगों नें कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है।   Dangerous Bike Stunt: हमें गाड़ी चलाते समय अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखना चाहिए। साथ ही, सड़क पर वाहन चलाते समय इंसान को सभी नियमों का पालन करना चाहिए। अगर नियमों का पालन नहीं करते हैं और लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं तो यह खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो शख्स बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं । वीडियो देखकर लोगों नें कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है।

 

Dangerous Bike Stunt: हमें गाड़ी चलाते समय अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखना चाहिए। साथ ही, सड़क पर वाहन चलाते समय इंसान को सभी नियमों का पालन करना चाहिए। अगर नियमों का पालन नहीं करते हैं और लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं तो यह खुद के साथ-साथ दूसरों की जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो नियम-क़ानून को मानते ही नहीं हैं और न ही किसी के बात को समझते हैं.साथ ही सड़क पर कार एवं बाइक से खतरनाक स्टंट करते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा कि सच में कोई शख्स ऐसा कर सकता है। देखे इस वीडियो को।

वीडियो क्यों हुआ वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है,कि एक बाइक पर दो युवक सवार है। इसके अलावा यह साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर पीछे बैठा हुआ शख्स बाइक के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा है। कभी खड़े होकर बाइक चलाता है तो कभी अचानक बाइक को लहराने लगता है। सड़क काफी व्यस्त है और कई गाड़ियां वहां गुजरते दिखाई दे रही हैं। मगर शख्स को जरा सा भी डर नहीं लग रहा है। शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी गेम में बाइक चला रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sagar Sagar (@noty._______sagar)

courtsey: वीडियो को इंस्टाग्राम पर noty._______sagar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है

लोगों के रिएक्शन

वीडियो को अब तक मिलियन व्यूज हो चुके है। और हजारो लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों को गिरते देख बड़ा मजा आता है। इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान काश एक बार गिर जाता तो सच में मजा आ जाता। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज छुट्टी पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar