अनुपमा शो से सुधांशु पांडे का बाहर जाना उनके फैंस के लिए एक झटका था। एक्टर अब राजन शाही के शो ‘अनुपमा’ का हिस्सा नहीं है। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव में दिया। इसके बाद से ये बातें आने लगीं कि रूपाली गांगुली या फिर मेकर्स से अनबन की वजह से उन्होंने ये शो छोड़ा है। फाइनली वनराज ने इसपर चुप्पी तोड़ी है
- टीवी शो अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है
- सुधांशु पांडे बिग बॉस नहीं इस रियलिटी शो में नजर आएंगे
पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। वहीं, सुधांशु ने एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा की जिसके बाद से उनके फैंस काफी ज्यादा निराश हैं। इसके बाद से खबरें आने लगीं कि एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आएंगे। लेकिन ये जानकारी गलत साबित हुई। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई
जानें सुधांशू पांडे ने क्यों छोड़ा ‘अनुपमा’ शो
सुधांशु पांडे ने पिंकविला संग बात करते हुए अनुपमा को छोड़ने का कारण बताया. उन्होंने कहा, “समय आ चुका था और मुझे ये लग रहा था कि 4 साल से मैंने इस किरदार को बहुत कुछ दिया है. मैं जितने कलर्स और शेड्स ला सकता था, सब किया.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लग रहा था कि काफी समय से मैं शायद एक अभिनेता के रूप में थक गया हूं, साथ ही उन्होंने बताया, जिस दिन शो छोड़ा उस दिन में मैंने सबको गले लगाकर अलविदा कहा।
करण जौहर के साथ हुई बड़ी डील
हालांकि अब इन सभी बातों पर फुल स्टॉप लगाते हुए वनराज ने खुद ही इस बात को क्लियर कर दिया है। उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उन्होंने रियलिटी टीवी स्टार और जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर के साथ एक रियलिटी सीरीज में नजर आएंगे। जी हां, सही सुना आपने। मीडिया के एक रिपोर्ट के अनुसार सुधांशु अब करण जौहर के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर रियलिटी शो द ट्रैटर्स का हिस्सा होंगे।
रियलिटी शो ‘द ट्रैटर्स’ में कंटेस्टेंट के तौर पर आएंगे नजर
द ट्रैटर्स इसी नाम की आई अमेरिकी सीरीज का हिंदी वर्जन होगा। करण जौहर इस शो को होस्ट करेंगे। उनसे काफी समय से इसको लेकर बातचीत चल रही थी और अब उन्होंने इसके लिए हां कर दी है। वह इस शो पर एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। इस खेल का हिस्सा बने रहने के लिए प्रतियोगियों को कई सारे टास्क और चैलेंजेस दिए जाते हैं जिनमें लगातार अच्छा परफॉर्म करते हुए उन्हें आगे बढ़ना होता है।
इस OTT पे स्ट्रीम होगी ‘द ट्रैटर्स’ शो
इस शो को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। सुधांशु को इसके लिए काफी बड़ा अमाउंट पे किया जा रहा है। पेमेंट को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी और अब ये फाइनल बातचीत हो गई है।


Download Android App
Download iOS App






