Amitabh Bachchan ने फिल्म Shah Rukh Khan की फिल्म KING से जुड़ा शेयर किया बड़ा Update!

Summary :

साल 2023 शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए बेहद खास रहा, जहां उन्होंने एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। अब एक बार फिर किंग खान उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में तैयारियों में व्यस्त है.बता दें, शाहरुख की बेटी, सुहाना खान (Suhana Khan) भी इस फिल्म के जरिए थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी और इसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे। कास्ट में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग काफी पहले शुरू…

amitabh bachchan

साल 2023 शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए बेहद खास रहा, जहां उन्होंने एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। अब एक बार फिर किंग खान उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ में तैयारियों में व्यस्त है.बता दें, शाहरुख की बेटी, सुहाना खान (Suhana Khan) भी इस फिल्म के जरिए थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी और इसमें कई बड़े सितारे नजर आएंगे। कास्ट में रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन (Amitabh Bachchan) जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग काफी पहले शुरू हो चुकी है और अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, वो भी खुद अमिताभ बच्चन की ओर से।

अभिषेक के रोल पर लगाई मुहर

महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर अपने बेटे अभिषेक बच्चन को लेकर हमेशा खुलकर बात करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, T 5425 – कुछ ही दिनों में, रिलीज होने वाली है… और एक नई फिल्म की शुरुआत हो गई है। पहला दिन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग। मेरा आशीर्वाद Bhaiyu, लव एंड मोर। और एक और फिल्म की शूटिंग कंप्लीट और तैयार एंड कमिंग सून, मेरी दुआ।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्शस की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने बिग बी से मजाकिया अंदाज में कहा कि “सर, सबकुछ बता देना, कुछ मत छोड़ना”, तो किसी ने लिखा “शाहरुख भाई छिपा रहे हैं और आप बता रहे हैं।”

विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन

खास बात यह है कि फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। यह किरदार उनके करियर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इससे पहले भी जब अभिषेक का नाम इस फिल्म से जुड़ा था, तब भी इसकी पुष्टि खुद बिग बी ने ही की थी। हालांकि अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है। उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन दर्शकों और फैंस ने उनके अभिनय को हमेशा सराहा है।

सुर्खियों में पर्सनल लाइफ

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) का नाम उनकी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहता है। अक्सर उनकी और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ती रहती हैं, हालांकि कपल ने कभी इस पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया। कुछ समय पहले उनका नाम एक और एक्ट्रेस निमरत कौर से भी जुड़ा था, लेकिन निमरत ने इन अफवाहों को सिरे से नकार दिया था।

abhishek bachchan

‘किंग’ से बदल जाएगा करियर

अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘किंग’ फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपने करियर को एक नई दिशा देने में कामयाब होंगे या नहीं। फिलहाल फैंस इस बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें किंग खान की बेटी की ग्रैंड एंट्री भी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़े: Shivangi Joshi से ब्रेकअप के बाद Kushal Tandon ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा: नकली होना इतना…

Yashika Jandwani