दिनदहाड़े Aditya Roy Kapur के घर में घुसी अनजान महिला, आखिर क्या था उसका मकसद

Summary :

आदित्य के घर में घुसी महिला, सुरक्षा पर उठे सवाल

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक अनजान महिला के घुसने से हड़कंप मच गया। महिला ने आदित्य के लिए गिफ्ट और कपड़े लाने का दावा किया, लेकिन एक्टर ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। घटना ने सुरक्षा की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के मुंबई स्थित घर में एक अनजान महिला के घुसने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना 26 मई की बताई जा रही है, जब एक्टर शूटिंग के सिलसिले में घर से बाहर थे। महिला की पहचान गजाला झकारिया सिद्दीकी (47) के रूप में हुई है। फिलहाल खार पुलिस स्टेशन में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Aditya Roy Kapur

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर बांद्रा पश्चिम स्थित रिजवी कॉम्प्लेक्स में रहते हैं। घटना के दिन शाम करीब 6 बजे उनके घर की घंटी बजी। उस समय घर पर मौजूद उनकी हाउसहेल्प संगीता पवार ने दरवाजा खोला तो सामने एक अनजान महिला खड़ी थी। महिला ने पूछा, “क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है?” और फिर बताया कि वह अभिनेता के लिए गिफ्ट और कपड़े लाई है। महिला की बातों पर भरोसा कर संगीता ने उसे अंदर आने की अनुमति दे दी।

Aditya Roy Kapur

घर छोड़ने को तैयार नहीं

जब आदित्य रॉय कपूर घर लौटे, तो संगीता ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। एक्टर ने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया और उससे घर छोड़ने के लिए कहा। लेकिन महिला वहां से जाने को तैयार नहीं थी। इसके बाद आदित्य ने सोसायटी मैनेजर जयश्री डुंकडू को इस बारे में सूचित किया, जिन्होंने एक्टर की मैनेजर श्रुति राव को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खार पुलिस को बुलाया गया।

Aditya Roy KapurSanjay Dutt ने रवीना टंडन की लाडली बेटी Rasha Thadani का नाम सुनकर दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल वीडियो

महिला की बातों पर हुआ शक

पुलिस के पहुंचने पर महिला से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया और कहा कि वह आदित्य को सिर्फ एक गिफ्ट देना चाहती थी। लेकिन जब पुलिस ने उससे ज्यादा सवाल पूछे, तो वह जवाब देने से बचने लगी। पुलिस को शक है कि महिला की मंशा सही नहीं थी और वह किसी मकसद से घर में घुसी थी।

Aditya Roy Kapur

पुलिस में मामला दर्ज

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 331(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं एक्टर या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद आदित्य रॉय कपूर की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, खासकर उस समय जब वो घर पर मौजूद नहीं थे और एक अजनबी महिला आसानी से घर के भीतर घुस गई। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला किस तरह से बिल्डिंग में दाखिल हुई और क्या उसे किसी अंदरूनी व्यक्ति की मदद मिली थी? इसको लेकर सवाल बना हुआ है।

Yashika Jandwani