‘भैया जी’ रिलीज के लिए तैयार, 25 मई को दस्तक देगी मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म

Summary :

हिंदी सिनेमा में सालों से अपने अहम योगदान देने वाले दिग्गज और बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले मनोज बायपेयी काफी समय से अपनी मच अवेटेड अपकमिंग 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस काफी लंबे समय से उनकी इस फिल्म के आने का वेट कर रहे हैं, जिसका हाल ही में दमदार टीजर सामने आ चुका है. टीजर को बेहद पसंद किया जा रहा है. मनोज बायपेयी काफी समय से अपनी मच अवेटेड अपकमिंग 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए जिसका हाल ही में दमदार टीजर सामने आ चुका है.…

हिंदी सिनेमा में सालों से अपने अहम योगदान देने वाले दिग्गज और बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले मनोज बायपेयी काफी समय से अपनी मच अवेटेड अपकमिंग 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फैंस काफी लंबे समय से उनकी इस फिल्म के आने का वेट कर रहे हैं, जिसका हाल ही में दमदार टीजर सामने आ चुका है. टीजर को बेहद पसंद किया जा रहा है.

  • मनोज बायपेयी काफी समय से अपनी मच अवेटेड अपकमिंग 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए
  • जिसका हाल ही में दमदार टीजर सामने आ चुका है. टीजर को बेहद पसंद किया जा रहा

इस रिवेंज ड्रामा फिल्म ‘भैया जी’ में मनोज बाजपेयी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं जो एक खतरनाक मिशन पर है. इस मच अवेटेड फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित ये फिल्म इसी महीने 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)



‘भैया जी’ का दमदार टीजर जारी

टीजर की शुरुआत क्राइम सीन, अराजकता और लाखों को ले जाते लोगों से होती है. मुर्दाघर में आग लग जाती है, जहां मनोज का कोई करीबी रहता है, जिसकी जलने की वजह से मौत हो जाती है. बस यहीं से मनोज का किरदार ‘भैया जी’ बदला लेने की कसम खाता है और अपराधियों के पीछे हाथ मुंह धोकर पड़ जाता है. टीजर एक्शन से भरपूर है, जिसमें मनोज अपने अंदर के गुस्से को बाहर निकालने की पूरी कोशिश करते देखा जा सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

25 मई को रिलीज होगी फिल्म

इस टीजर को शेयर करते हुए मनोज बाजपेयी ने कैप्शन में लिखा, ‘प्रतिशोध का निवेदन… मिलिए #BhaiyyaJi से, 24 मई से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में’. वहीं, मनोज द्वारा जारी किए गए इस टीजर के वीडियो पर फैंस कमेंट्स कर फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मेरे पसंदीदा अभिनेता मनोज सर’. एक और यूजर ने लिखा, ‘बहुत दिनों बाद किसी फिल्म को लेकर उत्साह है’. अब देखना ये है कि फैंस को उनकी ये फिल्म कितनी पसंद आती है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।