पॉपुलर टीवी शो CID से फेमस हुए एक्टर दिनेश फडनीस का सोमवार आधी रात को निधन हो गया। वह 57 साल के थे। CID में फ्रेडिक्स के किरदार से पहचाने जाने वाले फडनीस को स्वास्थ्य संबंधी कुछ जटिलताओं के कारण कुछ दिन पहले उपनगर मुंबई के तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
पिछले दो-तीन दिन से बहुत खराब थी हालत
फडनीस के मित्र एवं अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिनेश देर रात करीब 12 बजकर आठ मिनट पर हमें छोड़कर चले गए। उन्हें लिवर से जुड़ी समस्याएं थीं और इसका शरीर के अन्य अंगों पर भी असर पड़ा था। पिछले दो-तीन दिन से उनकी हालत बहुत खराब थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका।’’
फिल्मों में भी कर चुके थे काम
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में जाना-पहचाना चेहरा रहे फडनीस ‘सरफरोश’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों में भी दिखायी दिए थे। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह बोरीवली पूर्व में किया गया। उनके परिवार में पत्नी है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



