Exclusive Interview: गुजराती फिल्म ‘Deda’ से एक बार दर्शकों का दिल जीतेंगी Helly Shah

Summary :

2010 में स्टार प्लस के शो ‘गुलाल’ से अपनी करियर की शुरुआत करनी वाली एक्ट्रेस हेल्ली शाह (Helly Shah) आज टेलीविजन की दुनिया का एक पॉपुलर चेहरा बन चुकी है। वहीं इन दिनों हेल्ली शाह अपनी अपकमिंग फिल्म Deda को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है, जिसमें वह एक गर्भवती माहिला की भूमिका निभाती हुई नजर आएगी। बता दें, फिल्म ‘Deda’ एक गुजरती फिल्म है, जो कि 4 जुलाई को सिनेमाघरों रिलीज की जाएगी। इसी सिलसिले में Punjabkesari.com ने हेल्ली से खास बातचीत की। इस दौरान हेल्ली शाह ने अपने किरदार के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ें कुछ किस्सों…

helly shah interview

2010 में स्टार प्लस के शो ‘गुलाल’ से अपनी करियर की शुरुआत करनी वाली एक्ट्रेस हेल्ली शाह (Helly Shah) आज टेलीविजन की दुनिया का एक पॉपुलर चेहरा बन चुकी है। वहीं इन दिनों हेल्ली शाह अपनी अपकमिंग फिल्म Deda को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है, जिसमें वह एक गर्भवती माहिला की भूमिका निभाती हुई नजर आएगी। बता दें, फिल्म ‘Deda’ एक गुजरती फिल्म है, जो कि 4 जुलाई को सिनेमाघरों रिलीज की जाएगी। इसी सिलसिले में Punjabkesari.com ने हेल्ली से खास बातचीत की। इस दौरान हेल्ली शाह ने अपने किरदार के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ें कुछ किस्सों को शेयर किया है।

Question: इंडस्ट्री में 15 साल का सफर तय करना कैसा रहा और जब पीछे पटल कर देखती है तो क्या नजर आता है?

Answer: “मैं जब पीछे पटल कर देखती हूं कि मैंने कहा से शुरू किया और आज मैं कहा हूं, तो वह देखकर मुझे बेहद अच्छा लगता है। खासतौर पर एक सुकून मिलता है, जिसके लिए मैं काफी ग्रेटफुल हूं। इसके साथ ही आज मैं जहां भी हूं, इसका श्रेय मेरी मेहनत को भी जाता है और उन लोगों भी को जिनसे मैं मिली हूं। मेरे माता-पिता जिन्होंने मुझे इतना सपोर्ट किया और जिनसे मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला।”

Question: शाहरुख खान और उनकी फिल्मों से आपको क्या सिखने को मिलता है?

Answer: “शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर है हम सभी की ज़िंदगी में जिनसे हमने रोमांस और एक्टिंग का अंदाज सीखा है। उनकी फिल्में देखने में हमेशा मजा ही आता है, चाहें फिर वो उनकी पुरानी फिल्में हो या नई… उनका चार्म अगल ही है।”

Question: एक कलाकार के तौर पर ओटीटी, फिल्म और टेलीविजन में आपको क्या अंतर देखने को मिलता है?

Answer: मेरे हिसाब से जो एक मेजर डिफ्रेंस है टाइम बाउंडेशन का ही है, क्योंकि टीवी में आपके पास ज्यादा वक़्त नहीं होता है। इस कारण कई बार काफी कुछ चीज़ें छूट जाती है। वहीं ओटीटी और फिल्मों में आपके पास काफी समय होता है… प्रीप्रोडक्शन और वर्कशॉप के लिए, जिस कारण अगर आपके साथ कुछ भी परेशानी या गलत चीज़ें होती है तो वो पहले ही सही हो जाती है।

Question: आपके द्वारा निभाया गया आपका पसंदीदा किरदार कौन सा है?

Answer: “कायनात। ये एक नेगिटिव रोल था, जो मैंने अब तक निभाया है। इस किरदार को निभाने में मुझे बहुत मजा आया था। अगर दोबारा कभी ऐसा किरदार निभाने का मौका मिलता है तो मैं जरूर करना चाहूंगी।”

Question: नसीरुद्दीन शाह समेत कई सारे कलाकार ऐसे हैं जो इस बात नाराज है कि इंडस्ट्री में जिनकी मेहनत बहुत है, उनका मेहनताना बहुत कम है। आपको इस बारे में क्या लगता है?

Answer: “हां ऐसा है, क्योंकि इंडस्ट्री में देखा जाए तो सबसे ज्यादा पेमेंट एक्टर को मिलता है। लेकिन यूनिट के लोग भी बहुत मेहनत करते है। वो लोग हमसे पहले आते है और हमारे बाद जाते है तो मुझे लगता है कि इसमें सुधार होना चाहिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Helly Shah (@hellyshahofficial)

Question: अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर पर आप क्या कहना चाहेंगी, क्योंकि आप खुद में अहमदाबाद में ताल्लुक रखती है?

Answer: “यह सचमुच दुखद है और मेरी संवेदनाएं सभी परिवारों के साथ हैं। अभी भी मैं इस बारे में सोचती हूं तो मेरे रौंटे खड़े हो जाते है। मैं बस इतनी ही दुआ करूंगी सभी की आत्मा को शांति मिलें और सभी सुकून में हो।”

Question: अपकमिंग प्रोजेक्ट के बात करें तो अब आप क्या कुछ बड़ा करने वाली है?

Answer: “मेरी एक फिल्म गुजराती फिल्म आ रही है, जो 4 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मैं पहली बार एक गर्भवती माहिला की भूमिका निभाई है, जिसे देखने के लिए मैं आपकी एक्साइटेड हूं। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें आपको ये देखने को मिलेगा एक पिता अपना बच्चा पैदा करवाने के लिए किस हद तक जा सकता है। ये एक बहुत ही प्यारी कहानी है तो जो भी लोग गुजराती समझ पाते है, उन्हें इसे जरूर देखना चाहिए।

Question: आपको कैसा लाइफ पार्टनर चाहिए?

Answer: “मेरी ऐसी कोई चेक लिस्ट नहीं है. बड़ी बेसिक चीज़ें होती हैं, जो आप एक इंसान में ढूंढते हो जैसे कि इंसान अच्छा और लॉयल होना चाहिए। लड़के का “सेंस ऑफ ह्यूमर” अच्छा होना चाहिए। बाकी मेरे साथ ट्रेवल करें, यही सब चीज़ें हैं।

Question: ऐसे कौन से एक्टर है, जिनके साथ आप स्क्रीन शेयर करना चाहेंगी?

Answer: “बहुत सारे है…लेकिन कुछ ऐसे एक्टर्स होते है, जिनके साथ काम करना आपको सपना होता है तो वो मेरे लिए अमिताभ बच्चन हैं. अमिताभ बच्चन कई बार मेरे सपने में आए हैं और मैंने उनके साथ सपने में काम भी किया है. तो उनके साथ आगे कभी छोटा सा रोल भी मिल जाए तो भी चलेगा। बिग बी के अलावा मुझे आलिया भट्ट के साथ काम करना है. क्योंकि आज के समय में वो मुझे सबसे बेस्ट लगती है. आलिया के अलावा एक और नाम रणबीर कपूर होगा। ”

ये भी पढ़े: Sitaare Zameen Par की 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री, इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल

Yashika Jandwani