Sitaare Zameen Par की 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री, इन बड़ी फिल्मों को चटाई धूल

Summary :

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने न केवल बेहतरीन रिव्यूज हासिल किए हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। 100 के पार आकड़ा ट्रेड पोर्टल Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अपने नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को लगभग 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए…

sitaare zameen par

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने न केवल बेहतरीन रिव्यूज हासिल किए हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

100 के पार आकड़ा

ट्रेड पोर्टल Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने अपने नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को लगभग 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 108.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

sitaare zameen par 1

सातवीं सबसे बड़ी फिल्म

कमाई के लिहाज से ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) अब तक आमिर खान (Aamir Khan) के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अगर फिल्म इसी तरह प्रदर्शन करती रही, तो यह जल्द ही ‘गजनी’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। बता दें कि गजनी का लाइफटाइम कलेक्शन 114 करोड़ रुपये था।

कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par)  ने कई फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है। आमिर खान की यह फिल्म सनी देओल की ‘जाट’ को पीछे छोड़ चुकी है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 88.26 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ को भी पछाड़ दिया है, जिसने 92.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के दिन-ब-दिन कलेक्शन की बात करें तो:

पहले दिन फिल्म ने 10.7 करोड़ रुपये की ओपनिंग की।

दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया और फिल्म ने 20.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

तीसरे दिन कलेक्शन और बढ़ा और फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपये जुटाए।

Sitaare zameen par 2

चौथे और पांचवे दिन फिल्म ने क्रमशः 8.5 करोड़ और 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

छठे दिन फिल्म का बिजनेस 7.25 करोड़ रुपये रहा।

पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 88.9 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

आठवें दिन, यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

दूसरे शनिवार को लगभग 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अब जब फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) और कितने रिकॉर्ड अपने नाम करती है। फिलहाल, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार रफ्तार से दौड़ रही है और दर्शकों से लगातार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये भी पढ़े: Shefali Jariwala के निधन पर इमोशनल हुए Hindustani Bhau, कहा- उसका दिल इतना….

Yashika Jandwani