रिलीज से पहले Housefull 5 पर लगा Copy Right, यूट्यूब ने डिलीट किया Teaser

Summary :

कॉपीराइट विवाद में फंसा ‘हाउसफुल 5’, यूट्यूब से टीजर हटा

बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘हाउसफुल 5’ का टीजर यूट्यूब से कॉपीराइट क्लेम के चलते हटा दिया गया है। Mofusion Studios द्वारा किए गए इस क्लेम ने फिल्म के प्रमोशन्स को बड़ा झटका दिया है। हालांकि, टीजर इंस्टाग्राम पर अभी भी उपलब्ध है, जिससे फैंस में चिंता और चर्चाएं बढ़ गई हैं।

बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइज ‘हाउसफुल’ अपना नेक्स्ट पार्ट ‘हाउसफुल 5’ इस साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर ने 30 अप्रैल को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी थी। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज़ भी मिल गए थे। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें, ‘हाउसफुल 5’ का टीजर यूट्यूब से हटा दिया गया है।

हाउसफुल 5

किसने किया कॉपीराइट क्लेम

टीजर को यूट्यूब से अचानक हटाए जाने की वजह से फैंस हैरान रह गए हैं। जब यूट्यूब पर इसे सर्च किया जा रहा है, तो यह वीडियो दिखाई नहीं दे रहा। इसकी जगह एक मैसेज दिख रहा है जो है “This video is no longer available due to a copyright claim by Mofusion Studios.” यानी वीडियो को Mofusion Studios की ओर से कॉपीराइट क्लेम मिलने के बाद हटाया गया है।

हाउसफुल 5

फिल्म को लगा बड़ा झटका

फिल्म का टीजर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था, जिसे कुछ ही दिनों में शानदार रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन 9 मई की सुबह यह टीजर अचानक यूट्यूब से गायब हो गया, जिससे फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम जैसे बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीजर यह अब भी उपलब्ध है, लेकिन यूट्यूब से इसका हटना फिल्म के प्रोमोशंस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

हाउसफुल 5

क्यों किया कॉपीराइट क्लेम

हालांकि फिलहाल यह सामने नहीं आया है कि Mofusion Studios ने किस आधार पर कॉपीराइट क्लेम किया है। इसके साथ ही न ही प्रोडक्शन हाउस या Mofusion Studios की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि या तो टीजर में इस्तेमाल किसी म्यूजिक या विजुअल कंटेंट को लेकर ये विवाद हुआ है या फिर किसी टेक्निकल मिस्टेक के चलते इस पर कॉपीराइट क्लेम किया गया है।

Falaq Naaz ने मुस्लिम एक्टर्स को लगाई फटकार, बोली: हिंदू भाई-बहन इसलिए हम पर भरोसा नहीं करते…हाउसफुल 5

क्या रिलीज पर पड़ेगा असर

इस एक्सीडेंट ने फिल्म के फैंस को चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या फिल्म की रिलीज पर इसका कोई असर पड़ेगा। हालांकि, फिल्म की बाकी प्रमोशनल एक्टिविटी फिलहाल पहले की तरह ही चल रही हैं और निर्माता भी इस मुद्दे को जल्द सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

हाउसफुल 5

बता दें, ‘हाउसफुल 5’ को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह भारत की पहली ऐसी कॉमेडी फिल्म होगी जो एक बड़ी स्टारकास्ट के साथ पांचवीं बार पर्दे पर दस्तक दे रही है।

Yashika Jandwani