पति Shoaib ने गाया ऐसा गाना, Surgery के बाद पहली बार खुलकर हस्ती हुई Dipika Kakar

Summary :

Surgery के बाद पहली बार दिखी दीपिका और शोएब की मस्ती

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) लगातार अपने व्लॉग्स के जरिए दीपिका की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए व्लॉग में बताया कि दीपिका की सेहत पहले से काफी बेहतर है।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की तबीयत को लेकर पिछले कुछ समय से उनके फैंस काफी चिंतित थे। जब उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं, तब यह खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि अब दीपिका की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और वह सर्जरी के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं।

सेहत में दिख रहा सुधार

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) लगातार अपने व्लॉग्स के जरिए दीपिका की हेल्थ अपडेट फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए व्लॉग में बताया कि दीपिका की सेहत पहले से काफी बेहतर है। अब वे धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं और अपने बेटे रुहान के पहले बर्थडे की तैयारियों में भी जुटी हुई हैं। शोएब ने बताया कि दीपिका को एक बार फिर अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां डॉक्टरों को उनकी ड्रेसिंग हटानी थी और कुछ जरूरी जांच भी करनी थी।

Dipika Kakar

अस्पताल जाने का कारण

शोएब ने अपने व्लॉग में कहा, “आज हम दीपिका को कोकिलाबेन अस्पताल ले जा रहे हैं। डॉक्टर को दिखाना है और उनका ड्रेन बैग हटाना है। साथ ही ड्रेसिंग भी बदलनी है। डॉक्टर ने कहा था कि यह काम घर पर भी किया जा सकता है, लेकिन हमने सोचा कि एक बार डॉक्टर से सही तरीके से चेकअप करवा लिया जाए। साथ ही दीपिका के कुछ ब्लड टेस्ट भी किए जाने हैं।”

सफर के दौरान मस्ती

अस्पताल जाते समय भी दोनों ने अपने सफर को खुशनुमा बनाया। शोएब ने कार में दीपिका को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाना ‘दिल पर चलाए छुरियां’ सुनाया। इस मजेदार पल का वीडियो व्लॉग में शामिल किया गया, जिसमें दीपिका को हंसते-हंसते लोट-पोट होते देखा जा सकता है। दीपिका ने भी मजाक में कहा, “अब तो आपके साथ रहते-रहते मुझे ऐसे गाने सुनने की आदत हो गई है।”

Karan Kundrra संग बड़े पर्दे पर काम क्यों नहीं करना चाहती Tejasswi Prakash, एक्ट्रेस ने किया खुलासा!

डॉक्टर की सलाह

शोएब ने व्लॉग में यह भी बताया कि दीपिका को डॉक्टर से दिखा दिया गया है और अब उन्हें बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर ने कहा कि ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट्स उन्हें घर से ही भेज दी जाएं। अगर किसी रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ निकली तो वे गाइड करेंगे, वरना अब एक महीने बाद रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आना होगा।

Dipika Kakar

बेटे रुहान के बर्थडे की तैयारी

दीपिका और शोएब इस समय अपने बेटे रुहान के पहले जन्मदिन की तैयारियों में भी व्यस्त हैं। बेटे का बर्थडे 21 जून को है और दोनों ने मिलकर इसके लिए खास शॉपिंग भी शुरू कर दी है। शोएब और दीपिका अकसर अपने व्लॉग्स में बेटे की झलक भी फैंस को दिखाते रहते हैं, जिससे लोग उनके परिवार से लगातार जुड़े हुए महसूस करते हैं। फिलहाल दीपिका की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और उनके फैंस के लिए यह खबर राहत की सांस जैसी है। दोनों पति-पत्नी मुश्किल समय में भी एक-दूसरे का साथ देते हुए हिम्मत और मुस्कान के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Yashika Jandwani