जल्द ही मां बनने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में शानदार डेब्यू किया।
ब्लैक-गोल्डन-व्हाइट गाउन में कियारा काफी स्टनिंग लग रही थी।
इस दौरान रेड कारपेट पर उन्होंने ग्रेसफुल अंदाज में एंट्री ली और उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है।
कियारा ने मेट गाला में ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी, जिस पर गोल्डन ब्रेस्टप्लेट अटैच्ड है.
इसके साथ ही उनकी बेली पर एक गोल्डन हार्ट भी बना है, जो उनके बेबी बंप को दिखा रहा है।
कियारा की इस ब्यूटीफुल ड्रेस के बैक साइड में व्हाइट कोट स्टाइल लॉन्ग ट्रेल अटैच है, जो रेड कार्पेट पर फैली हुई है।
कियारा के इस आउटफिट को डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया है, जिसके साथ उन्होंने सटल मेकअप रखा है।
स्मोकी आईज के साथ एक्ट्रेस ने आईलाइनर, मस्कारा और आंखों में काजल लगाया है, जिसके साथ उन्होंने न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई है।
एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ मिनिमल जूलरी कैरी की और ग्लिटरी गोल्डन-व्हाइट नेल आर्ट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।
कियारा के इस ड्रीमी मेट गाला लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


Download Android App
Download iOS App











