Netflix ने शेयर किया ‘Phir Aayi Hasseen Dillruba’ का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Summary :

2021 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में प्यार, विश्वासघात और अपराध की एक दिल दहला देने वाली कहानी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर दर्शकों को इसके सीक्वल में ऐसी ही कहानी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। ‘Phir Aayi Hasseen Dillruba’ नाम की यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर और इसका फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने ‘फिर…

2021 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में प्यार, विश्वासघात और अपराध की एक दिल दहला देने वाली कहानी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर दर्शकों को इसके सीक्वल में ऐसी ही कहानी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। ‘Phir Aayi Hasseen Dillruba’ नाम की यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर और इसका फर्स्ट लुक शेयर किया था। अब नेटफ्लिक्स इंडिया ने ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ के ट्रेलर रिलीज पर अपडेट शेयर किया है।

  • 2021 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में थे
  • ‘Phir Aayi Hasseen Dillruba’ नाम की यह फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

‘फिर आई हसीन दिलरुबा‘ एक बहुप्रतीक्षित सीक्वल है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फिल्म में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी के साथ सनी कौशल भी नजर आने वाले हैं। मेकर्स की तरफ से इन किरदारों वाला एक नया पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। पोस्टर में तापसी को सनी को पकड़े देखा जा सकता है और विक्रांत के हाथों से खून बह रहा है। उन्हें एक नाव पर बैठे देखा जा सकता है जिसके आसपास एक मगरमच्छ है। इसके साथ ही ये भी खुलासा हुआ है कि इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फिल्म से जुड़ी जानकारी

रानी और रिशु की प्रेम कहानी एक बार फिर दर्शकों को डराने और उनका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म में सनी कौशल अभिमन्यु और जिमी शेरगिल मृत्युंजय की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जयप्रद देसाई ने संभाली है। वहीं इसकी कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ को आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को कनिका ढिल्लों और शिव चानना ने को-प्रोड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2021 में ‘हसीन दिलरुबा’ नाम से रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।