क्यों मंच पर फफक कर रो पड़ीं Neha Kakkar? नाराज फैंस बोले- ड्रामा न करो, दफा हो

Summary :

फैंस नेहा कक्कड़ के रोने पर भड़के, कहा- यह सब नाटक है

मेलबर्न में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान नेहा कक्कड़ तीन घंटे देरी से पहुंचीं और मंच पर फफक कर रो पड़ीं। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए माफी मांगी और कहा कि वह इस शाम को कभी नहीं भूलेंगी। हालांकि, कुछ फैंस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह ड्रामा बंद करें और वापस जाएं।

मशहूर सिंगर नेहा कक्कर अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए मेलबर्न के एक समारोह में पहुंचीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गायिका मंच पर पहुंचते ही रोने लगती हैं। उनके रोने वाले इस वीडियो में कुछ फैंस ने कहा कि अब वापस जाओ। इसी में नेहा कक्कड़ ने कहा कि वह इसे हमेशा याद रखेंगी। जानिए क्या है पूरी खबर।

आखिर क्यों निकले नेहा के आंसू?

नेहा कक्कड़ का मेलबर्न में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट था, जहां वह तीन घंटे देरी से पहुंची। वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि नेहा जैसे ही मंच पर पहुंचतीं हैं, तो फैंस उनका स्वागत करते हैं। यह देख वह अपने आंसू नहीं रोक सकीं और रो पड़ीं। साथ ही गायिका ने दर्शकों को कहा कि आप सभी बहुत प्यारे हैं। इतनी देर से आप उनका इंतजार कर रहे हैं। नेहा ने कहा कि आजतक उन्होंने किसी को इंतजार नहीं करवाया, क्योंकि उन्हें इससे नफरत है। उन्होंने इसके लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि वह इस शाम को कभी नहीं भूलेंगी।

खूब रोईं नेहा और कही ये बात

हाल ही में मेलबर्न में एक लाइव कॉन्सर्ट में तीन घंटे देरी से जब नेहा कक्कड़ पहुंचीं तो वो मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। वायरल वीडियो में गायिका को मंच पर रोते हुए देखा जा सकता है। वो रोते हुए ही दर्शकों को धैर्यपूर्वक उनका इंतजार करने के लिए धन्यवाद दे रही हैं। वो कहती हुई सुनाई दे रही हैं, ‘आप लोग बहुत अच्छे हो, आपने धैर्य रखा है। मेरा इतने घंटों से इंतजार कर रहे हों। सो स्वीट ऑफ यू। मैं माफी मांगती हूं। सो सॉरी। मुझे बहुत दुख है! यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं इस शाम को हमेशा याद रखूंगी। आज आप लोग मेरे लिए इतना समय निकाल कर आए हो। मैं सुनिश्चित करूंगी कि मैं आप सभी को डांस करवाऊं।’ ये कहने के बाद भी सिंगर रोती रहीं। इसी बीच मंच पर एक शख्स ने आकर उन्हें नेपकिन दी।

नाराज फैंस ने दी प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ फैंस को गायिका के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते सुना जा सकता है। शो में देरी से आने पर एक फैंस ने कहा कि यह भारत नहीं हैं, आप ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहीं दूसरे फैंस ने चिल्लाया कि वापस जाओ, अपने होटल में आराम करो। इसी पर एक अन्य फैंस ने कहा कि यह इंडियन ऑयडल नहीं हैं, जहां आप बच्चों के साथ परफॉर्म कर रही हैं।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।