अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो की एक्ट्रेस रतन राजपूत एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। वह अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह इन दिनों काम धाम से ब्रेक लेकर अपने गांव की जिंदगी जी रही हैं। एक्ट्रेस की सादगी उनके फैंस को भी काफी पसंद आती है। भले ही वह पिछले काफी वक्त से किसी सीरियल में नजर ना आई हो लेकिन वह अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहती हैं।
जहां वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर बात अपने फैंस के साथ साझा करती हैं। वहीं रतन ने अब अपनी लाइफ का एक बहुत बड़ा फैसला लिया है जिसके बारे में उन्होंने खुद फैंस को अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बताया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है वहीं लोग उनके इस फैसले की काफी सराहना और एक्ट्रेस के हौसले की तारीफ भी कर रहे हैं।
वैसे ये बात तो हमने बहुत बार सुनी है कि पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती है लेकिन इस कहावत को एक्ट्रेस रतन राजपूत ने सही साबित कर दिया है। दरअसल, 35 साल की उम्र में रतन ने दोबारा पढ़ाई शुरु करने का फैसला किया है। हाल ही में रतन ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को बताया है कि वो इस समय कॉलेज वाली जिंदगी जी रही हैं।
उन्होंने बताया कि वह इन दिनों कॉलेज जा रही हैं। हॉस्टल में रहने से लेकर लाइब्रेरी और लेक्चर वाली जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। वह डॉक्टर लाजपत राय मेहरा वैलनेस सेंटर से रत्न न्यूरोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं। न्यूरोथेरेपी की पढ़ाई करने के पीछे का कारण बताते हुए अदाकारा ने अपने व्लॉग में बताया कि एक दिन वह इस न्यूरोथेरेपी सेंटर में मामा के साथ आई थीं। उन्होंने यहां थेरेपी ली और वह इस सेवा से काफी संतुष्ट हुईं।
इसी के बाद रतने ने यह तय किया कि वो भी इस थेरेपी को सीखेंगी। फिर रतन ने इसी सेंटर से एक महीने का कोर्स शुरू किया। यहीं के हॉस्टल में उन्होंने दाखिला लिया और लेक्चर से लेकर तमाम कॉलेज की यादें ताजा की। मुंबई में एक्टिंग करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने का सपना लेकर आई रतन फिलहाल वह मायानगरी से दूर महाराष्ट्र के सूर्यमाल से रतन राजपूत अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App







