ऐश्वर्या से लेकर कटरीना तक: बॉलीवुड सुंदरियों के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स, जो आपको कोई नहीं बताएगा

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है और लाखों लड़कियां इनके ब्यूटी टिप्स जाने के लिए बेताब रहती है। आपको यूं तो हजारों ब्यूटी टिप्स मिल जायेंगे पर उनमे से कितने काम करेंगे ये बताने वाले भी नहीं जानते। आज हम आपके लिए बॉलीवूड सुंदरियों के पांच ऐसे सीक्रेट ब्यूटी टिप्स लाये है जो बेहद कारगर साबित होंगे।

सीक्रेट 1 – पानी पिए : 

स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना बेहद जरूरी होता है। आठ गिलास पानी वाले रूल को भूल जाए , पर समय – समय पर उतना पानी जरूर पिए जिससे आपको प्यास ना लगे। बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय ये रूल हमेशा फॉलो करती है। 
सीक्रेट 2 – सनस्क्रीन : 

धुप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। ये आपको सूरज की अल्ट्रा- वॉइलेट किरणों से बचाता है, जो स्किन कैंसर तक का कारण बन सकती है।  बरसात और शूप में बाहर निकलने से 15 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाए।
सीक्रेट 3 – मॉइस्चराइस :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के अनुसार ऐसे मॉइस्चराइस लोशन का इस्तेमाल करें जिसमे सेल्फ टेनर हो।  ये आपकी त्वचा का ख्याल रखता है और खूबसूरत बनाये रखता है। 
सीक्रेट 4 – एक्सरसाइज :

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती है और स्किन की ख़ूबसूरती बरकरार रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। वर्कआउट करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन कैपेसिटी मजबूत होती है। 
सीक्रेट 5 – संतुलित खाना :
 खाने में फल और सब्जियों का भरपूर इस प्रयोग करें।  विटामिन A , C और  E का भरपूर सेवन करें , ये स्किन के लिए बेहद लाभकारी है। आलिया भट्ट खाने में अधिक से अधिक सलाद का उपयोग करती है। 

Ujjwal Jain