मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार नवें सप्ताह बढ़ता हुआ 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 34.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 448.60 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 15 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 44.10 अरब डॉलर बढ़कर 448.25 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।
रिजर्व बैंक द्वारा जारी साप्ताहिक आँकड़ के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 22 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 25.40 करोड़ डॉलर की बढ़तरी के साथ 416.73 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 8.70 करोड़ डॉलर बढ़कर 26.80 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 20 लाख डॉलर बढ़कर 3.64 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.44 अरब डॉलर पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



