भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव के बाद धनतेरस से पहले पूरा बाजार झूम उठा है। बता दें कि प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और बाजार में सभी मेन सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली। BSE Sensex 1,609.54 अंक, 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,910.94 पर खुला, तो वहीं NSE निफ्टी 50 417.45 अंक, 1.74 प्रतिशत उछलकर 24,378.05 के स्तर पर खुला।
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के नतीजों में ट्रंप की पार्टी की हार, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार शुरुआत की। इस दौरान प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और बाजार में सभी प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली।
Financial शेयरों में तेजी
सेक्टोरल आधार पर Financial शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही। निफ्टी प्राइवेट बैंक सूचकांक 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। रियल्टी सेक्टर भी मजबूत रहा और निफ्टी रियल्टी में 1.86 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा सीमेंट, ऑटो, आईटी, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक शेयरों में भी 1.8 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही, एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, मीडिया और केमिकल सेक्टर के शेयर भी हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दिए और इनमें 1 से 1.5 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई।
बाजार में तेजी पर बाजार एक्सपर्ट की राय
बाजार एक्सपर्ट ने बाजार में तेजी पर अपनी राय देते हुए कहा कि अमेरिकी चुनाव परिणामों के बाद निवेशकों का ध्यान फिर अमेरिकी राजनीति और नीतिगत दिशा पर जाएगा। उनका मानना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस के बीच संभावित राजनीतिक टकराव बाजारों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बन सकता है।
FII में लगातार खरीदारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार खरीदारी भी बाजार को समर्थन दे रही है। एफआईआई ने लगातार चौथे कारोबारी सत्र में खरीदारी जारी रखते हुए 7,284 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार चौथे दिन शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 3,712 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
वैश्विक बाजारों में बंपर तेजी
वैश्विक बाजारों में भी मजबूत तेजी देखने को मिली। अमेरिकी शेयर बाजारों में डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 3 प्रतिशत से अधिक उछाल देखा गया, जो चार दशकों में मध्यावधि चुनावों के बाद का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में भी 1.4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। निवेशकों ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी की स्पष्ट जीत के बाद राजनीतिक अनिश्चितता कम होने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।


Download Android App
Download iOS App




