भारतीय शेयर बाजार में लगातार तूफानी तेजी के बाद आज हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 64.74 अंक, 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,853.11 पर खुला। वहीं निफ्टी 68.60 अंक, 0.29 प्रतिशत फिसलकर 23,742.25 पर कारोबार की शुरुआत की। खबर लिखते समय तक कारोबार में दोनों बेंचमार्कों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 119 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी में 29 अंक का उछाल देख गया है।
निफ्टी आईटी Index में गिरावट
एशियाई बाजारों में आईटी शेयरों पर दबाव और AI पर बढ़ते खर्च को लेकर चिंताओं के बीच वैश्विक संकेत मिलेजुले रहे, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी Index में 0.79 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा मेटल, ऊर्जा, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली।
हेल्थकेयर और फार्मा शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया। निफ्टी 500 हेल्थकेयर, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स और निफ्टी फार्मा सूचकांक में 0.23 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई, जिससे इस क्षेत्र में निवेशकों की रुचि बनी रही।
FII में निवेशकों का रुख
बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में बदलाव ने निवेशकों की धारणा को सकारात्मक बनाया है। पिछले छह कारोबारी सत्रों में से पांच में एफआईआई खरीदार रहे हैं और उन्होंने कुल 18,661 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। मजबूत कॉर्पोरेट नतीजे और लार्जकैप शेयरों का आकर्षक मूल्यांकन बाजार को बुनियादी समर्थन प्रदान कर रहा है।
एप्पल के शेयरों में गिरावट
वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। नैस्डैक में मजबूती देखने को मिली क्योंकि एआई क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में खरीदारी लौटी। कमजोर तिमाही नतीजों के बाद एप्पल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।


Download Android App
Download iOS App




