हेगड़े के बयान पर फडणवीस ने दी सफाई, बोले- मैं 40 हजार करोड़ की केन्द्रीय निधि बचाने के लिए नहीं बना था CM

Summary :

देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के दावों को खारिज करते हुए कहा कि 40,000 करोड़ रुपये की केन्द्रीय निधि को बचाने के लिए मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ नहीं ली थी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े के दावों को खारिज करते हुए कहा कि 40,000 करोड़ रुपये की केन्द्रीय निधि को बचाने के लिए मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ नहीं ली थी। गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने दावा किया था कि उनकी पार्टी के देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के नियंत्रण वाली 40,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय निधि का “दुरुपयोग” होने से “बचाने” के लिए बहुमत न होने के बावजूद पिछले महीने महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया था। दावों को खारिज करते हुए फडणवीस ने कहा कि ना ही केन्द्र ने किसी कोष की मांग की और ना ही महाराष्ट्र सरकार ने कोई राशि लौटाई। 
फडणवीस ने नागपुर में कहा, “यह बिल्कुल गलत है और मैं इसे पूरी तरह खारिज करता हूं। केन्द्र सरकार की एक कम्पनी बुलेट ट्रेन परियोजना ला रही है, जहां महाराष्ट्र सरकार की भूमिका भूमि अधिग्रहण तक सीमित है। केन्द्र ने ना ही किसी कोष की मांग की और ना ही महाराष्ट्र सरकार ने उसे वापस किया।” 

हेगड़े के 40 हजार करोड़ वाले बयान पर संजय राउत का ट्वीट, बोले- ये महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है

Desk Team