Housefull 5 के सेट पर Akshay Kumar के साथ हुआ बड़ा हादसा, स्टंट करते वक्त लगी चोट

Summary :

Housefull 5 के सेट पर Akshay Kumar घायल, स्टंट करते समय लगी चोट

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एक्टर के साथ ‘हाउसफुल 5’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है. शूटिंग करते हुए अक्षय कुमार की आंख में चोट लग गई है.

शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की आंख में लगी चोट

एचटी सिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार जब अक्षय कुमार फिल्म का एक सीन शूट कर रहे थे. तो अचानक एक उड़ती हुई चीज उनकी आंख में जा लगी. जिसकी वजह से वो घायल हो गए. जानकारी के अनुसार अभी एक्टर का मेडिकल ट्रीटमेंट जारी है. वहीं अक्षय को चोट लगते ही सेट पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया. जिन्होंने एक्टर का चेकअप किया और उनकी आंख पर पट्टी बांध दी है. फिलहाल उन्हें बेड रेस्ट करने को कहा गया है.

जल्द वापस लौटेंगे अक्षय

बात करें फिल्म की शूटिंग की तो फिल्म की शूटिंग थोड़ी देर के लिए जरूर रुकी थी, लेकिन उसके बाद वापस इसे शुरू कर दिया गया. हालांकि, अक्षय के सीन्स को अभी रोक दिया गया है. इन सीन्स को उनकी रिकवरी के बाद ही शूट किया जाएगा. अक्षय टाइम के बहुत पाबंद है और अपनी फिल्म की शूटिंग को टाइम से खत्म करना पसंद करते हैं. ऐसे में इस बात के चांसेस हैं कि वो जल्द ही रिकवर होकर शूटिंग पर वापस लौटेंगे.

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5?

बता दें कि हाउसफुल 5 अगले साल यानि 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं इसके अलावा अक्षय कुमार के पास और भी कई बड़े फिल्में पाइपलाइन में हैं. जिसमें ‘हेरा फेरी 3’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ शामिल है. इसके साथ ही उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी आने वाली है.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।