अक्षय कुमार की पृथ्वीराज और रणबीर कपूर की शमशेरा जैसी बड़ी बजट फिल्म हो सकती है OTT पर रिलीज!

Summary :

ताजा मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’ और रणबीर कपूर की शमशेरा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती हैं।

 कोरोना वायरस महामारी का सबसे बड़ा असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर पड़ा है। इस महामारी की वजह से दुनियाभर के सिनेमाहॉल्स बंद होने के बाद कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना शुरू कर दिया। 2020 से लेकर अब तक कई बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार  और रणबीर कपूर की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती हैं। 
इस समय यशराज फिल्म्स की 5 बड़ी धमाकेदार फिल्में चर्चा में चल रहीं हैं और कुछ समय पहले इसकी रिलीज डेट ऐलान हुआ था। हालांकि अब लॉकडाउन के बाद पूरी तरह से बदल गया है। यशराज फिल्म्स की बात करें तो अक्षय कुमार स्टारर पृथ्वीराज से लेकर रणबीर कपूर की शमशेरा भी शामिल है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो काफी ज्यादा चौकाने वाली है। पता चला है कि अब शमशेरा और पृथ्वीराज थिएटर्स नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने इस साल की दिवाली पर पृथ्वीराज के जरिए कब्जा कर लिया है लेकिन अब ऐसी संभव नहीं है क्योंकि कोरोना वायरस की तीसरी स्ट्रेन को लेकर पहले की एक्सपर्ट ऐलान कर चुके हैं। 
ऐस में ये फिल्में अगर ओटीटी पर रिलीज होती हैं तो किसी को भी झटका नहीं लगने वाला है। इसके अलावा कुछ ऐसी फिल्में हैं जो कि अभी भी रिलीज के इंतजार में बैठीं है। बात करें शमशेरा की तो रणबीर कपूर इस फिल्म को काफी समय से बना रहे हैं लेकिन किसी ना किसी कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अक्षय कुमार की पृथ्वीराज का भी ऐसा ही हाल है। इस फिल्म से अभिनेत्री मानुषी छिल्लर अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं।

Desk Team