तापसी पन्नू के साथ A list मेल एक्टर्स ने काम करने से किया इंकार, नए एक्टर्स भी हटे पीछे

Summary :

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों ए-लिस्ट मेल एक्टर्स उनके साथ स्क्रीन शेयर करने से इनकार करते हैं। यहां तक कि नए एक्टर्स भी ऐसा करने से पीछे हटते नजर आते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक के बाद सुपरहिट फिल्मे बॉलीवुड को देती जा रही है। उन्होंने अब तक फिल्मों में साइंटिस्ट, वकील, हॉकी प्लेयर, शार्पशूटर और कई पावरफुल रोल्स किए हैं। जिसके बाद उनके करियर का ग्राफ बस ऊपर ही बढ़ता गया है। वही अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों ए-लिस्ट मेल एक्टर्स उनके साथ स्क्रीन शेयर करने से इनकार करते हैं। वुमन सेंट्रिक फिल्मों में पॉपुलर मेल एक्टर्स तापसी संग काम ही नहीं करना चाहते। यहां तक कि नए एक्टर्स भी ऐसा करने से पीछे हटते नजर आते हैं।
तापसी पन्नू ने कहा ‘एक मेल एक्टर ने मेरे साथ काम करने से इनकार कर दिया, जिसमें मैं डबल रोल निभा रही थी। उन्होंने कहा कि एक तापसी को संभालना मुश्किल होता है और यहां तो दो हैं। एक और मेल एक्टर को मेरे साथ फिल्म ऑफर हुई और इनके साथ तो मैंने पहले काम भी किया हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म को नहीं करना चाहता क्योंकि फिल्म के आखिर में लड़की को ही सिंपैथी मिलेगी। वह एक लव स्टोरी थी। मैंने उनसे कहा कि मैंने आपसे थोड़ी ज्यादा आत्मविश्वास की उम्मीद की थी, लेकिन वह उसपर खरे न उतर सके। उन्होंने कई फिल्में की हैं और वह एक बहुत बड़े स्टार भी हैं, लेकिन देखिए यह अन्याय।’
तापसी ने आगे कहा कि जब- जब मैं प्रोड्यूसर्स के साथ बैठती हूं उन टॉप पांच एक्टर्स को शॉर्टलिस्ट करने के लिए, वे टॉप पांच एक्टर्स में उन मेल एक्टर्स का नाम शामिल होता है, जिन्होंने एक या दो फिल्में ही की हैं। उस समय भी उन्हें वह रोल नहीं चाहिए, क्योंकि सिस्टम उन्हें उस तरह ट्रेन करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि उन्हें 10 फीसदी ही स्क्रीन मिलेगी।’
वही बात अगर तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में नजर आई थीं। इस वक्त तापसी पन्नू के पास ‘लूप लपेटा’, ‘शाबाश मिट्ठू’, ‘डियर एंड लवली’, ‘दोबारा’ जैसी कई फिल्में हैं। इसके अलावा वह कंगना रनौत संग जुबानी जंग के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं।

Desk Team