एक बार फिर अमिताभ बच्चन मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए सवालों का जखीरा लेकर हाजिर हो रहे हैं। क्या आप तैयार हैं क्योंकि अब वक्त आ गया है जवाब देने का? तीन साल के अंतराल के बाद केबीसी अपने 9वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापस आ रहा है। जिसमें एक बार फिर दर्शकों को बिग बी की वही चिरपरिचित आवाज सुनने को मिलेगी कि देवियों और सज्जनों और लॉक किया जाए।
कौन बनेगा करोड़पति की शुरूआत 2000 में हुई थी। इसमें कोई व्यक्ति अधिकतम निर्धारित 1,2,3,4,5,6,7 करोड़ रूपए जीत सकता है। पहली बार बिहार के सुशील कुमार ने 5 करोड़ रूपए जीते थे, वहीं सीजन 1 में हर्षवर्धन नवाठे एक करोड़ रूपए जीतकर इस शो के पहले सीजन के विनर बन गए थे।
आज से शुरू हो रहे केबीसी के इस संस्करण में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, इस बार शो के 30 से 35 एपिसोड टेलीकास्ट होंगे। इसके अलावा इस बार प्रतिभागी के लिये एक नई लाइफ लाइन जोड़ीदार भी शुरू की गई है, जिसमें प्रतिभागी हॉट सीट पर अपने साथ एक पार्टनर को शामिल करने के लिए ला सकते हैं। इसके अलावा दर्शकों के लिये काफी कुछ नया है।


Download Android App
Download iOS App






