बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की सोशल मीडिया ट्रॉल्लिंग तो आजकल आम बात है। इंटरनेट पर बैठ कर ट्रोल करने वालो के बीच कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज है जिन्हे वो ट्रोल करने बेहद ही ज़रूरी समझते है। ट्रोलर्स की इस ख़ास पसंद की लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का नाम भी शामिल है। ट्रोलर्स को बस बहाना चाहिए होता है वरुण को ट्रोल करने का और जैसे ही उन्हें मौका मिलता है वो बस शुरू हो जाते है। लेकिन अगर उन्हें बहाना नहीं मिले तो वो वजह बना ही लेते है। तो बस इस बार ऐसा ही कुछ हुआ है।

दरअसल एक्टर वरुण धवन कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी कि वो कोविड 19 की चपेट में आ गए हैं। एक्टर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए तमाम सेलेब्स और उनके फैंस ने उनकी अच्छी सेहत की कामना की। लेकिन एक शख्स महाशय ऐसे थे जिन्होंने वरुण के कोविड पोस्ट पर भी उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। लेकिन ट्रोलर के कमेंट पर एक्टर भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने पलटकर जबरदस्त जवाब दिया।

दरअसल, एक यूज़र ने वरुण के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाई सही में हुआ है ना? या फिर यहां पर भी नॉर्मल खांसी की ओवर एक्टिंग कर रहे हो?’ यूजर के इस कमेंट पर जवाब देते हुए वरुण ने लिखा, ‘वाह कितने मज़ाकिया हैं आप.. क्या सेंस ऑफ ह्यूमर है आपका। मैं उम्मीद करता हूं कि आपको और आपके परिवार को इससे न गुज़रना पड़े। जल्दी ठीक हो जाओ बेटा।’ अब यूजर और वरुण की बातचीत का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



