उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में घर पहुंचे शख्स की अपनी पत्नी के साथ बहस हो गई। बहस इस हद तक पहुंच गई की आरोपी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या करने की कोशिश लेकिन जब इसमें नाकामयाब हुआ तो दांतों से उसकी जुबान काट दी।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लखनऊ की तहसील के भट्टा गांव में रहने वाले रचित रावत के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। शराब पिने का आदि रचित सोमवार देर रात जब नशे की हालत में घर पहुंचा था। पत्नी सुमन ने शराब पीने का विरोध किया। जिस पर आरोपी ने सुमन पर डण्डे से हमला कर दिया। रचित ने पत्नी का गला भी दबाया था।
सुमन के चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे।जिन्हें देख कर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने रचित को गिरफ्तार। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के अनुसार सुमन को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



