फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने मंगेतर से शादी कर ली है। उनकी शादी की पहली तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है।
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने आज अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर शेन ग्रेगोइरे से शादी कर ली है।
आलिया कश्यप ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए हैं।
आलिया कश्यप ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
आलिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है- ‘अभी और हमेशा के लिए।’
एक तस्वीर में आलिया दुल्हन बनकर एंट्री करती नजर आ रही हैं। ऑफ व्हाइट लहंगा पहने आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
ऑफ व्हाइट शेरवानी, सिर पर पगड़ी और माथे पर तिलक लगाए दूल्हे राजा भी काफी जंच रहे हैं। अपनी दुल्हन को देखकर वे भावुक होते नजर आ रहे हैं।
एक तस्वीर में आलिया और शेन लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कपल पर फूलों की बारिश भी होती दिख रही है।
इससे पहले आलिया ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। वे ग्रीन लहंगे में शेन के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
अपनी शादी के दूसरे फंक्शन में आलिया लाल रंग की साड़ी में नज़र आईं। शेन भी काले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
हल्दी सेरेमनी के लिए आलिया ने पीले रंग का लहंगा चुना। इसमें वह बेहद सिंपल दिखीं। शेन भी पीले रंग की शेरवानी में नज़र आए।


Download Android App
Download iOS App















