बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान इन दिनों किसी ना
किसी वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। कभी वो छत पर क्रिकेट खेलते हुए तो कभी बेटे
आजाद के साथ मैंगों के मजे लेते हुए नजर आते हैं। इतने बिजी शूड्यूल के
बावजूद एक्टर अपने बच्चों के लिए वक्त निकालना नहीं भूलते है और ऐसी बातें ही
उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के टाइटल के लिए परफेक्ट बनाती है।
इस बार बी-टाउन के
सुपरस्टार आमिर खान मेकअप आर्टिस्ट बने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर मेकअप आर्टिस्ट बने आमिर की
कुछ तस्वीरें उनकी बेटी इरा ने सोशल
मीडिया पर शेयर की गई हैं और पूछा है कि किसे ट्यूटोरियल की जरूरत है? यह तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, हर कोई एक्टर को इस नए अवतार में देखकर हैरान है।
दरअसल, आमिर किसी फिल्म में मेकअप आर्टिस्ट का किरदार नहीं निभा रहे है बल्कि
वो अपनी बेटी इरा के लिए पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट बने है। इरा ने इंस्टाग्राम पर
डेडी आमिर के साथ अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। जिनमें वो आमिर साथ बैठे नजर आ रहे है वो दोनों साथ में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।
फोटो शेयर करने के साथ इरा ने कैप्शन में लिखा, ‘अंदाजा लगाइये, किसने मेरा मेकअप किया है? यह दिलचस्प है जब आपके पिता आपके पास आते हैं
और दावा करते हैं कि वह आपके मेकअप को आपसे बेहतर कर सकते हैं … और वह सही
निकला। यूट्यूब ट्यूटोरियल की जरूरत किसे है?!’
तस्वीरों में देखकर साफ पता चल रहा है कि इस दौरान पापा-बेटी ने मिलकर खूब
मस्ती की है। एक फोटो में इरा अपने पापा के सिर पर हेयरबैंड लगाती भी दिखाई दीं।
बाप-बेटी की ये बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इरा की पोस्ट पर फैंस जमकर
कॉमेंट कर आमिर-इरा की तारीफ कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- ‘क्या जोड़ी है’, तो एक ने
कॉमेंट किया-‘बाप-बेटी’ और दूसरे फैन ने लिखा- ‘क्योंकि वह मिस्टर परफेक्ट हैं।’
बता दें कि इरा खान, आमिर
और उनकी पहली वाइफ रीना दत्ता की बेटी हैं। उनका एक बड़ा बेटा भी है, जिसका नाम जुनैद है। एक्टर की दूसरी शादी किरण राव से हुई थी। उनका एक बेटा भी
है, जिसका नाम आजाद है। आमिर और किरण ने पिछले साल अलग होने की अनाउंसमेंट
की थी। हालांकि, दोनों मिलकर अपने बेटे का ख्याल रखते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं। अब
उन्हें जल्द ही ‘लाल सिंह चड्ढा‘ फिल्म में देखा जाएगा। इस
फिल्म में एक बार फिर करीना कपूर खान के साथ उनकी जोड़ी फैंस को देखने को मिलने
वाली हैं और ये इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। ये फिल्म टॉम हैंक्स की फॉरेस्ट
गम्प का हिंदी रीमेक है।


Download Android App
Download iOS App













