Aamir Khan Net Worth 2025: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज करते है Aamir Khan, नेट वर्थ जान रह जाएंगे दंग!

Summary :

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इस साल अपनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर चर्चा रहे हैं। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटे आमिर ने इस फिल्म से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार धमाल मचाया। दुनियाभर में फिल्म ने 256 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिससे यह साबित हो गया कि आमिर की पॉपुलैरिटी आज भी पहले की तरह कायम है। लेकिन क्या आप जानते है आमिर खान (Aamir Khan) की नेट वर्थ कितनी है और वो एक फिल्म के लिए कितने करोड़ चार्ज करते है।…

aamir khan net worth

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) इस साल अपनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर चर्चा रहे हैं। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटे आमिर ने इस फिल्म से न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार धमाल मचाया। दुनियाभर में फिल्म ने 256 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, जिससे यह साबित हो गया कि आमिर की पॉपुलैरिटी आज भी पहले की तरह कायम है। लेकिन क्या आप जानते है आमिर खान (Aamir Khan) की नेट वर्थ कितनी है और वो एक फिल्म के लिए कितने करोड़ चार्ज करते है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल फिल्में

आमिर खान (Aamir Khan) हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिन्होंने कंटेंट और कमर्शियल सिनेमा के बीच बैलेंस बखूबी बनाया हुआ है। उन्होंने 2008 में ‘गजनी’ के जरिए बॉलीवुड को उसकी पहली 100 करोड़ी फिल्म दी थी। इसके बाद ‘3 इडियट्स’ ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए और भी एक नया मुकाम हासिल किया। आज उनकी फिल्में ‘दंगल’, ‘पीके’, ‘धूम 3’, ‘गजनी’, ‘3 इडियट्स’, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ और अब ‘सितारे ज़मीन पर’ 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी हैं।

aamir khan

आमिर खान की कमाई

आमिर खान (Aamir Khan) महज एक एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। उनका प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान प्रोडक्शन्स’ कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहा है। इसके अलावा, आमिर टीवी इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहे हैं। ‘सत्यमेव जयते’ जैसे शो से उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा शुरू की और उसे नए मुकाम पर पहुंचाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान (Aamir Khan) की कुल नेटवर्थ लगभग 1800 करोड़ रुपये है। वह देश के सबसे अमीर और सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। उनकी सालाना कमाई में विज्ञापन, फिल्मों और प्रोडक्शन हाउस से होने वाली आमदनी का बड़ा योगदान है।

फिल्म के लिए लेते है मोटी रकम

फीस की बात करें तो आमिर खान एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, किसी विज्ञापन या कमर्शियल शूट के लिए उनकी फीस 10 से 12 करोड़ रुपये के बीच होती है। आमिर (Aamir Khan) की फीस इस बात का प्रमाण है कि ब्रांड्स और फिल्म निर्माता उनकी इमेज और स्टार पावर पर कितना भरोसा करते हैं।

aamir khan

60 की उम्र में भी कायम है स्टारडम

आमिर खान (Aamir Khan) का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था और अब वे 60 साल के हो चुके हैं। उम्र भले ही बढ़ी हो, लेकिन उनके स्टारडम और पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। स्क्रीन से थोड़ी दूरी बनाने के बावजूद भी आमिर सुर्खियों में बने रहते हैं और जब भी पर्दे पर लौटते हैं, धमाका करना तय होता है।
आमिर खान का करियर, उनके फैसले और फिल्मों की स्क्रिप्ट का सिलेक्शन उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाता है। ‘सितारे ज़मीन पर’ के जरिए उन्होंने एक बार फिर यह दिखा दिया कि अगर कंटेंट मजबूत हो, तो दर्शक हर बार साथ खड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें: Rati Pandey को Bigg Boss के मेकर्स ने भेजा ऑफर, कभी हिटलर बन तो कभी सादगी से जीत चुकीं दिल

Yashika Jandwani