बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आज अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। वह मुंबई के पाली हिल स्थित अपने घर पर अपनी करीबी दोस्त गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। पिछले कई दिनों से उनकी शादी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं और अब इस खास मौके के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Aamir Khan Wedding: शादी में शामिल होने पहुंचे खास मेहमान

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। सबसे पहले फिल्म निर्देशक और आमिर के करीबी दोस्त आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी सुनीता गोवारिकर के साथ उनके घर पहुंचे। घर के बाहर मौजूद मीडिया और फोटोग्राफर्स को उन्होंने मुस्कुराते हुए ग्रीट भी किया। इसके अलावा देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी सेलेब्रेशन में शामिल होने के लिए आमिर के घर पहुंचे। वहीं, आमिर की बेटी इरा खान अपने पति के साथ शादी में शामिल हुईं। उनके बेटे जुनैद खान भी इस पारिवारिक फंक्शन का हिस्सा बनने के लिए पहले ही पहुंच चुके हैं।
बारिश के बीच भी नहीं रुकी तैयारियां

मुंबई में लगातार हो रही मानसून की बारिश के बावजूद शादी की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। पाली हिल स्थित आमिर खान के घर को खास अंदाज में सजाया गया है। समारोह से पहले घर के बाहर की सजावट और आखरी तैयारियों की तस्वीरें भी सामने आईं है, जिनमें पूरी टीम इवेंट को फाइनल टच देती नजर आई।
सादगी से होगी शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं। हालांकि दोनों के बीच रिश्ते की शुरुआत पिछले कुछ समय में हुई। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी को मीडिया से मिलवाया था। इसके बाद उन्होंने खुद पुष्टि की थी कि 5 जुलाई को वह अपने घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बेहद सादगी से शादी करेंगे।
आमिर की पर्सनल लाइफ

आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। हालांकि कई सालों तक साथ रहने के बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की। दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है। हालांकि साल 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। लेकिन अलग होने के बावजूद दोनों अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।
अब आमिर खान अपनी नई जिंदगी की शुरुआत गौरी स्प्रैट के साथ कर रहे हैं। यह शादी बेहद पर्सनल रखी गई है, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




