बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या ने हाल ही में अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद सिंगर चर्चाओं में आ गए हैं। हाल ही में अभिजीत बिहार में वैशाली महोत्सव में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कॉन्सर्स के बीच में ही एक खास डिमांड रखी। परफॉर्मेंस दे रहे सिंगर को अचानक ही एक खास डिश का ध्यान आया।

दरअसल, बिहार का फेमस लिट्टी चोखा उन्हें नहीं मिला, तो वो नाराज हो गए और परफॉर्मेंस को बीच में ही रोक देने की बात कही। मगर फिर जब डीएम ने उन्हें और उनकी टीम को बाद में लिट्टी चोखा खिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर वो शांत हुए। तभी उन्होंने अपना परफॉरमेंस फिर से शुरू किया।

दरअसल, बिहार में वैशाली महोत्सव के तीसरे दिन परफॉर्म करने के लिए उन्हें बुलाया गया था। प्रोग्राम शुरू हुआ, तो अभिजीत भट्टाचार्या ने एक के बाद एक अपने गानों गाकर फैंस को दीवाना बना दिया। अपनी सुरीली आवाज में सिंगर ने अपने कुछ हिट बॉलीवुड गानों को गाया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके बाद पूरा समा ही बदल गया।
आपको बता दें, 80-90 के दशक में अधिकतर बॉलीवुड फिल्मों के ज़्यादातर गाने अभिजीत भट्टाचार्य की आवाज में होते थे। उन्होंने ‘आनंद और आनंद’ से फिल्मी दुनिया में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए।

सबसे खास बात ये है कि उनके सभी गाने सालों बाद आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं। सिंगर की आवाज़ का जादू अभी भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।


Download Android App
Download iOS App



