कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पैदा हुए विमर्श से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी ने एक ज़बरदस्त राष्ट्रीय विमर्श बनाया,जो वास्तव में परिवर्तनकारी था। हताश भाजपा उस विमर्श को खत्म करने और उससे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अफसोस की बात है कि इसमें कुछ बड़े पदों पर बैठे हुए महानुभाव भी शामिल हैं, जिन्हें निष्पक्ष होना चाहिए।’’
रमेश की इस टिप्पणी से एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों ने संसद के बजट सत्र के समापन के बाद भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए आगे भी मिलकर काम करने का संकल्प लिया और आरोप लगाया कि सत्र में कार्यवाही बाधित रहने के लिए पूरी तरह सरकार जिम्मेदार है।


Download Android App
Download iOS App



