ईशा अंबानी की शादी में सेलिब्रिटीज के खाना परोसने पर अभिषेक बच्चन ने दी ये सफाई

Summary :

ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ सहित कई बॉलिवुड सितारे मेहमानों को खाना परोसते दिखाई दे रहे थे जिसपर अब अभिषेक बच्चन ने इस पर जवाब दिया है।

बीते दिनों देश के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की लाड़ली ईशा अंबानी धूमधाम से हुई जिसमे बॉलीवुड के तमाम दिग्गज कलाकार और देश विदेश की नामी हस्तियां शामिल हुई। इस शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी और पानी की तरह पैसा भी बहाया गया।

isha ambani wedding

वैसे तो इस शादी के बहुत सी ऐसी बातें हुई जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई पर इन बातों में से एक वाकये ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी जो थी इस ग्रैंड शादी में दिग्गज कलाकारों द्वारा खाना परोसा जाना।

amitabh bachchan

इस ग्रैंड शादी के दौरान बॉलीवुड के तमाम दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियां मेहमानों को खाना परोसते नजर आयी जिसमे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन , शाहरुख़ खान , आमिर खान , अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी शामिल थे।

अभिषेक बच्चन

जैसे ही ये तस्वीरें और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हुई ट्रोलर्स ने बॉलीवुड हस्तियों की खिंचाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों ने इन तस्वीरों और वीडियोस का खूब मजाक उड़ाया और कड़ी आलोचना भी की। लेकिन अब ट्रोलर्स को जवाब देने के अभिषेक बच्चन मैदान में कूद पड़े है

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन ने सभी आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए ट्वीट कर जवाब दिया , ‘एक ‘सज्जन घोट’ नाम की परंपरा होती है जिसमें दुल्हन का परिवार दूल्हे के घरवालों को खाना खिलाते हैं।’ अभिषेक का मानना है कि लोग जिस नहीं जानते उसपर अपनी गलत राय ना ही दें।

गौरतलब है जब ये वीडियोस और तस्वीरें वायरल हुए थे तब से ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे की ऐसा भी क्या हो गया कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार खाना परोसते नजर आ रहे है ?

शाहरुख़ खान

अब अभिषेक बच्चन ने जवाब देकर ये दिया है की ये सब एक परम्परा का हिस्सा था पारा लोग उनपर कितना यकीन करते है ये तो समय ही बताएगा।

ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने परोसा खाना और मिठाई !

Desk Team