वीडियो: चंदू को अपने साथी कपिल शर्मा की शादी पर आया इतना प्यार,कर दी नोटों की बारिश

Summary :

कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर ली है। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी कर ली है। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद कपिल ने 13 दिसंबर को गिन्नी के साथ सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज से भी की शादी। बीती रात यानी 14 दिसंबर को कपिल शर्मा ने रिसेप्शन पार्टी भी दी है।

रिसेप्शन पार्टी में कपिल ने मरून कलर की शेरवानी पहने हुए दिखाई दिए। वहीं गिन्नी गोल्डन रंग के लहंगे में नजर आई जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इस रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

दो तरह के रीती रिवाज़ो से हुई कपिल और गिन्नी की शादी

पहले कपिल और गिन्नी ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई।  बाद में उनकी शादी पंजाबी रीति-रिवाज के साथ हुई अगले दिन कपिल और गिन्नी ने आनंद कारज की रस्म अदा की।

इस दौरान दुल्हन गिन्नी पारंपरिक परिधान में माथा पट्टी, नथ और ईयरिंग्स के साथ लेयर्ड नेकपीस में दिखाई दीं।  वहीं कपिल ने हरे रंग की शेरवानी पहन रखी थी।  उनकी पगड़ी में तीन कलगी लगी थी।  साथ ही कपिल के हाथ में तलवार भी थी।

कपिल शर्मा के रिसेप्शन में आए कई दिग्गज सितारे…

कपिल की शादी में पंजाबी के कई दिग्गज सिंगरो से लेकर कॉमेडी की दुनिया के सभी सितारों ने मेहमानों को खूब एंटरटेन किया। कपिल शर्मा की शादी में पंजाबी सिंगर गुरदास मान,सतिंदर सरताज , बब्बू मान , दलेर मेहंदी दिखे तो कॉमेडियन भारती सिंह कीकू शारदा जैसी हस्तियां भी नजर आईं।

https://www.instagram.com/p/BrZlQN4AZk3/?utm_source=ig_embed

 लेकिन हमेशा कपिल शर्मा के साथ दिखाई देने वाले कॉमेडी की शानदार कलाकार चंदन प्रभाकर का तो अंदाज ही कुछ अलग था। कपिल शर्मा के खास दोस्तों में से एक चंदन तो अपने दोस्त कपिल की शादी में इतने ज्यादा खुश हुए कि उन्होंने नोटों की गाड्डिïयां ही लुटा दी।

https://www.instagram.com/p/BrZnD0iA6Ov/?utm_source=ig_embed

बता दें कि कपिल शर्मा के रिसेप्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें चंदन प्रभाकर अपने कॉमेडियन दोस्त से मिलने स्टेज पर जाते हैं और उस वक्त दलेर मेहंदी तूतक तूतक तूतिया गाने से सबको बहला रहे थे उसी दौरान चंदन स्टेज पर आते हैं और आते ही नोटो की बारिश कर देते हैं।

https://www.instagram.com/p/BrZimjdA-aH/?utm_source=ig_embed

इतना ही नहीं चंदन काफी खुश दिखाई देते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर चंदन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  कपिल शर्मा अब अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में देंगे।  फिर कपिल शर्मा जल्द ही टेलीविजन पर अपने कॉमेडी शो के साथ वापसी करेंगे ।

https://www.instagram.com/p/BrYQ6G5A4NE/?utm_source=ig_embed

Desk Team