एक्टर अमित सरीन के पूरे परिवार को हुआ कोरोना, वीडियो में रोता दिखा बेटा

Summary :

हाल ही में अमित ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। अमित ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके बच्चों का टेस्ट भी होता नजर आ रहा है।

टीवी दुनिया के सबसे चहिते शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर अमित सरीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने पल- पल की खबर फैंस के साथ शेयर करते है। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया के ज़रिये फैंस के साथ एक बड़ी खबर शेयर की है। अमित सरीन ने अब अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपना और अपनी फ़ैमिली का ताज़ा हाल बयां किया है।  


सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए वे अपने फैंस से काफी कनेक्टेड रहते हैं। हाल ही में अमित ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो और उनका परिवार कोरोना पॉजिटिव हो गया है। अमित ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके बच्चों का टेस्ट भी होता नजर आ रहा है। 

वीडियो में अमित का पूरा परिवार टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा हुआ है। वीडियो में उनके बेटे का टेस्ट होता हुआ नजर आ रहा है, जिसके दौरान वो रो भी पड़ता है, जिसे देख सभी लोग हंसने लगते हैं। बाद में बच्चा भी हंस देता है। वीडियो से ऐसा लगता है कमरे में सभी मौजूदा लोगों का टेस्ट होना है। 


वीडियो को शेयर करते हुए अमित ने कैप्शन लिखा, “जी हां, पहली बार पॉजिटिव होना एक अच्छा एहसास नहीं है लेकिन हम सभी ठीक हैं और इससे निपट रहे हैं। मेरे बच्चों पर गर्व है, उनकी मुस्कान और रोना हमें इमोशनल कर देता है। अपना ध्यान रखिए और सभी गाइडलाइन्स को सावधानी से फॉलो करिए। सभी को प्यार।”


वही, अमित सरीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई शोज में काम किया है। इनमें ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘निशा और उसके कजिन’ जैसे शोज शामिल हैं। अपने काम से अमित ने काफी अच्छी पहचान बनाई है। उनके फैंस उनसे बेशुमार प्यार करते हैं। 

Desk Team