Beer समझकर एक्टर Paresh Rawal पीते थे अपना यूरिन, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Summary :

परेश रावल ने यूरिन को बीयर समझकर 15 दिन तक पिया

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म ‘घातक’ की शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट के इलाज के लिए उन्होंने 15 दिन तक अपना यूरिन बीयर की तरह पिया। यह सलाह उन्हें एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने दी थी, जिससे उनकी चोट तेजी से ठीक हो गई।

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर परेश रावल अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। विलेन हो या कॉमिक किरदार, परेश रावल ने हर भूमिका में अपनी अलग छाप छोड़ी है। वहीं अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला किस्सा शेयर किया है, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि एक एक्टर के पिता के कहने पर उन्होंने 15 दिन तक अपना यूरिन पिया था, लेकिन क्यों आइए जानते हैं।

शूटिंग के दौरान लगी चोट

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि यह वाकया 1996 में आई फिल्म ‘घातक’ की शूटिंग के दौरान का है। शूटिंग के एक सीन में, राकेश पांडे के साथ एक सीन करते हुए उनके घुटने में चोट लग गई थी। चोट इतनी गहरी थी कि टीनू आनंद और डैनी डेन्जोंगपा उन्हें तुरंत मुंबई के नानावटी अस्पताल लेकर गए। बता दें, अस्पताल में भर्ती होने के बाद परेश रावल को डर लगने लगा कि कहीं इस चोट की वजह से उनका करियर खत्म न हो जाए।

Paresh Rawal

किसने दी सलाह

इसी बीच नानावटी अस्पताल में भर्ती परेश रावल से एक दिन मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन मिलने पहुंचे। परेश ने बताया कि जब वीरू देवगन को उनकी चोट के बारे में पता चला, तो उन्होंने एक अनोखी सलाह दी। वीरू देवगन ने उन्हें सुबह उठते ही अपना यूरिन पीने को कहा। उन्होंने कहा कि कई फाइटर्स भी ऐसा करते हैं और इससे शरीर जल्दी ठीक होता है। साथ ही उन्होंने शराब, मटन और तंबाकू से दूर रहने की सलाह दी, जिसे परेश रावल ने तुरंत मान लिया।

Paresh Rawal TV पर सबसे ज्यादा Fees लेने वाला एक्टर बना ये शख्स, Kapil Sharma और Anupamaa को दी मात

बीयर की तरह पीया अपना यूरिन

परेश रावल ने इंटरव्यू में मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने यूरिन को सीधे न पीकर, बीयर की तरह छोटे-छोटे घूंट में पिया। उन्होंने लगातार 15 दिनों तक ऐसा अपनाया। जब डेढ़ महीने बाद उनका एक्स-रे कराया गया तो डॉक्टर खुद हैरान रह गए। आमतौर पर जिस चोट को ठीक होने में ढाई महीने लगते हैं, वह परेश रावल के मामले में सिर्फ डेढ़ महीने में ही ठीक हो गई। डॉक्टरों ने एक्स-रे में सफेद लाइनिंग देखकर कहा कि चोट तेजी से भर चुकी है। इसके बाद एक्टर ने राहत की सांस ली।

Paresh Rawal

हेरा फेरी 3 का इंतज़ार

वर्कफ्रंट की बात करें तो परेश रावल जल्द ही प्रियदर्शन की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें अक्षय कुमार और तब्बू भी उनके साथ होंगे। इसके अलावा फैंस को उनका हिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में भी देखने का इंतजार है, जिसमें वह एक बार फिर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे। परेश रावल का यह किस्सा बताता है कि एक एक्टर अपने करियर और हेल्थ के लिए किस हद तक जा सकता है।

Yashika Jandwani