Actor Yash Popular Movies: साउथ सुपरस्टार यश की पॉपुलैरिटी अब सिर्फ कन्नड़ सिनेमा तक ही सीमित नहीं रह गई है। आज उन्होंने पैन इंडिया लेवल पर अपनी पहचान बना ली है। KGF और KGF Chapter 1 जैसी फिल्मों से उन्होंने भारत के कोने-कोने में अपने फैंस की फौज जमा कर रही है। लेकिन इससे पहले भी उन्होंने ऐसी कई फिल्में दीं है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। तो चलिए आपको ‘टॉक्सिक’ स्टार यश की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को पूरी दूनिया के नक्शे पर ला खड़ा किया।
Actor Yash Popular Movies: KGF स्टार Yash की वो 5 फिल्में जिन्होंने उन्हें बनाया कन्नड़ सिनेमा का स्टार
1. KGF: Chapter 1

सबसे पहले हम उस फिल्म के बारे में बात करते हैं, जिसने कन्नड़ स्टार को पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि, ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।सोने की खदानों की कहानी और वॉयलेंस के नए अंदाज ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 250 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं यश की ये फिल्म 100-200 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बनी थी।
2. KGF: Chapter 2

दूसरे नंबर पर यश की ब्लॉकस्टर फिल्म KGF का दूसरा पार्ट ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ (KGF: Chapter 2) है, ये फिल्म न सिर्फ यश के करियर की बल्कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई थी। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी। 100 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने दुनिया भर में 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
3. Mr and Mrs Ramachari

‘KGF’ से पहले यश की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ का नाम शामिल था। यह एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसे बनाने में करीब 8 करोड़ रुपए का खर्च आया था, लेकिन जब ये रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश हो गई। यश की इस मूवी ने 50 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था और ये एक्टर के करियर के लिए बड़ा मील का पत्थर साबित हुई थी।
4. Santhu Straight Forward

‘संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड’ एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इसमें यश का स्वैग और डांस देखने लायक था। 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 30 से 35 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया था। दरअसल, ये मूवी उस वक्त रिलीज हुई थी जब देश में नोटबंदी हुई थी और कई और फिल्मों के साथ इसका क्लैश हुआ था जिसकी वजह से इसके कलेक्शन पर असर पड़ा था। चुनौतियों के बावजूद फिल्म को यश के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है।
5. Masterpiece

साल 2015 में रिलीज हुई यश की फिल्म ‘मास्टरपीस’ एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा मूवी थी। इसके डायलॉग्स काफी पॉपुलर हुए थे। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। इस मूवी ने रिलीज के समय कर्नाटक में कई ओपनिंग रिकॉर्ड्स बनाए थे।
Also Read: थलापति विजय की नेटवर्थ सुन चौंक जाएंगे आप, जानिए Car Collection से लेकर मूवी फीस


Download Android App
Download iOS App




