थलापति विजय की नेटवर्थ सुन चौंक जाएंगे आप, जानिए Car Collection से लेकर मूवी फीस

Summary :

Thalapathy Vijay Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकिर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि उन्होंने 10 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और आज वो हर जगह छाए हुए हैं। थलापति विजय के एक्शन और स्टाइल के सामने बॉलीवुड एक्टर्स भी कई बार फीके पड़ जाते हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली बार बतौर लीड एक्टर काम किया था और तब से वो सुपरस्टार बने हुए हैं, थलापति विजय को इंडस्ट्री में दो दशकों से ज्यादा…

Thalapathy Vijay Net Worth: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकिर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि उन्होंने 10 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था और आज वो हर जगह छाए हुए हैं। थलापति विजय के एक्शन और स्टाइल के सामने बॉलीवुड एक्टर्स भी कई बार फीके पड़ जाते हैं।

उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली बार बतौर लीड एक्टर काम किया था और तब से वो सुपरस्टार बने हुए हैं, थलापति विजय को इंडस्ट्री में दो दशकों से ज्यादा का समय हो गया है और वो इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक्टर की टोटल नेट वर्थ कितनी है? अगर नहीं, तो आप इस बात का अंदाजा इसी से लगा सकते है कि पिछले साल थलापति विजय सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे, तो आइए आपको उनकी नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Thalapathy Vijay Net Worth: थलापति विजय की नेट वर्थ

Thalapathy Vijay Movie Fees
Thalapathy Vijay Movie Fees (source: Social media)

थलापति की नेट वर्थ की बात करें तो मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताबिक ये 600 करोड़ रुपये है, विजय का चेन्नई के नीलंकारई इलाके में समुद्र किनारे एक शानदार विला है, जिसकी कीमत कथित तौर पर लगभग 80 करोड़ रुपये है।

Thalapathy Vijay Movie Fees: फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

Networth Of Thalapathy Vijay
Networth Of Thalapathy Vijay (Source: Social media)

वैसे तो थलापति विजय अपनी फिल्म के लिए लगभग 150 से 160 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ के लिए 220 करोड़ रूपये चार्ज कर रहे है। फिल्मों के अलावा विजय कई ब्रांड को एंडोर्स करके भी कमाई करते हैं, ब्रांड एंडोर्स करने के लिए भी सितारे 4-5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं, साल में 10 करोड़ रुपये वो ब्रांड एंडोर्स करके ही कमा लेते हैं।

Thalapathy Vijay Car Collection :थलापति विजय का कार कलेक्शन

Thalapathy Vijay Car Collection
Thalapathy Vijay Car Collection (source:social media)

 

 

विजय के पास शानदार कारों का एक बड़ा कलेक्शन है, जो उनकी सबसे कीमती संपत्ति में से एक है, इसमें 2.5 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस घोस्ट, 65 लाख रुपये की रेंज रोवर इवोक, 74 लाख रुपये की फोर्ड मस्टैंग, एक वोल्वो XC90 और 87 लाख रुपये की मर्सिडीज-बेंज GLA शामिल हैं, कई रिपोर्ट्स तो ये भी बताती है कि उनके पास बीएमडब्ल्यू X5, बीएमडब्ल्यू X6 और ऑडी A8 L भी है, जिन्हें वो ज्यादा चलाते नही है।

Property Of Thalapathy Vijay: लैविश बंगले के हैं मालिक

Property Of Thalapathy Vijay
Property Of Thalapathy Vijay (Source: Social media)

थलापति विजय अपनी पत्नी संगीता सोरनालिंगम और दो बच्चों जेसन संजय और दिव्या शशा के साथ सीफेसिंग आलीशान बंगले में रहते हैं एक्टर का घर चेन्नई के नीलंकरई इलाके में कैसुरीना ड्राइव स्ट्रीट पर है, कुछ रिपोर्ट्स में बताया ये जाता है कि थलापति विजय ने अपना घर टॉम क्रूज के बीच हाउस से इंस्पायर होकर बनवाया है।

 

Read Also: Toxic Teaser Out: Yash के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, रिलीज हुआ ‘Toxic’ का धांसू टीजर, लोग कर रहे है ज़बरदस्त कमेंट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।