Bhojpuri Star Pawan Singh का बड़ा खुलासा! तीसरी शादी की अफवाहों पर चाचा का बयान, 1 सच ने सबको किया हैरान

Pawan Singh marriage news

Pawan Singh Third Marriage Rumours : एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रोफेशनल करियर में ऊंचाइयों को छूने वाले पवन सिंह की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। हाल ही में उनके बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उनके साथ एक युवती मांग में सिंदूर लगाए नजर आई। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि पवन सिंह ने गुपचुप तीसरी शादी कर ली है। हालांकि अब इन सभी अफवाहों पर उनके चाचा धर्मेंद्र सिंह ने खुलकर सच्चाई सामने रखी है।

Bhojpuri Star Pawan Singh की तीसरी शादी की अफवाहों पर चाचा का बयान

Pawan Singh marriage news
Pawan Singh’s marriage news ( Source : Social Media )

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने साफ शब्दों में इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि पवन सिंह ऐसा व्यक्ति नहीं है जो परिवार को बताए बिना शादी जैसा बड़ा फैसला ले ले। उनका कहना था कि अगर ऐसी कोई शादी होती, तो सबसे पहले परिवार को इसकी जानकारी होती। धर्मेंद्र ने कहा कि स्टारडम के कारण कलाकारों के साथ छोटी-सी घटना को भी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि आजकल यूट्यूब और सोशल मीडिया पर व्यूज़ के लिए बिना पुष्टि के खबरें फैलाई जाती हैं। किसी वीडियो में किसी एक्ट्रेस के साथ दिखने या शूटिंग के दौरान नजदीक होने का मतलब यह नहीं कि शादी हो गई।

यूट्यूबर्स पर साधा निशाना

धर्मेंद्र सिंह ने इन अफवाहों के लिए यूट्यूबर्स को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना तथ्यों के कंटेंट बनाकर माहौल खराब करते हैं। शादी-ब्याह कोई बच्चों का खेल नहीं है कि चुपचाप कर ली जाए और परिवार को भनक तक न लगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पवन सिंह ने तीसरी शादी नहीं की है और यह पूरी तरह झूठी खबर है।

Pawan Singh Third Marriage Rumours: ज्योति सिंह के साथ तलाक के मामले पर अपडेट

Pawan Singh marriage news
Pawan Singh’s marriage news ( Social Media )

पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक केस को लेकर भी धर्मेंद्र सिंह ने बात की। उन्होंने बताया कि मामला अभी कोर्ट में है और यह एक न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है। कोर्ट के आदेश के अनुसार दोनों को कुछ समय साथ रहना है और फिर रिपोर्ट देनी है। धर्मेंद्र के मुताबिक, अगर कोर्ट को लगेगा कि दोनों साथ नहीं रह सकते, तो तलाक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि “एक-दो महीने में मामला सुलझ जाएगा, उसके बाद ही शादी जैसी किसी बात पर सोचा जा सकता है।”

Pawan Singh Marriage News : बर्थडे पार्टी में दिखी Mystery Girl कौन?

Pawan Singh Third Marriage Rumours
Pawan Singh Third Marriage Rumours ( Social Media )

पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आई युवती को लेकर भी खूब चर्चा हुई। इस पर धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि बर्थडे पार्टी में हजारों लोग होते हैं, हर किसी की पहचान करना संभव नहीं होता। केवल एक वीडियो के आधार पर शादी का दावा करना गलत है।

बाद में सामने आया कि वायरल वीडियो में दिख रही युवती कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। महिमा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं और पवन सिंह के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा दोनों हाल ही में म्यूजिक वीडियो ‘बानी लइका’ में भी नजर आए, जो पवन सिंह के बर्थडे के दिन रिलीज हुआ और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा।

Read More:Toxic Teaser Out: Yash के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, रिलीज हुआ ‘Toxic’ का धांसू टीजर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।