Kharmas Remedies For Marriage: इन दिनों में खरमास का प्रभाव चल रहा है, जिसका आरंभ 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में गोचर के साथ हुआ था। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्ष में दो बार ऐसी स्थिति बनती है जब सूर्य देव देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशियों (धनु और मीन) में प्रवेश करते हैं। इन दोनों ही अवधियों को खरमास के नाम से जाना जाता है।
Kharmas Month: मांगलिक कार्यों पर रोक

एक महीने की इस अवधि को मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। मान्यता है कि जब सूर्य, गुरु की राशि में होते हैं, तो उनका प्रभाव कुछ कम हो जाता है, जिससे विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। हालांकि, यह समय जप-तप और आध्यात्मिक प्रगति के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है।
विवाह में आ रही हैं बाधाएं?
कई बार सभी परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद भी विवाह में विलंब या अड़चनें आती रहती हैं। कभी बनते हुए रिश्ते टूट जाते हैं, तो कभी बात आगे नहीं बढ़ती, जिससे व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान होने लगता है। ऐसे में लोग Shadi Ke Upay या फिस इससे जुड़े Astrology Tips ढूंढने लग जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खरमास के दौरान कुछ विशेष और सरल उपाय करके इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है।
Kharmas Remedies For Marriage: विवाह में बाधा दूर करेंगे ये 3 प्रभावशाली उपाय

1. सूर्य देव की आराधना
विवाह में लगातार देरी हो रही है, तो प्रतिदिन स्नान के बाद तांबे के पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय अपनी मनोकामना पर ध्यान करें। इस Kharmas Upay से सकारात्मकता बढ़ती है और विवाह के मार्ग खुलते हैं।
2. भगवान विष्णु की कृपा
खरमास में श्री हरि विष्णु की उपासना अत्यंत लाभकारी है। उन्हें पीले रंग की सामग्री अर्पित करें और “ॐ श्रीं ह्रीं पूर्ण गृहस्थ सुख सिद्धये ह्रीं श्रीं ॐ नमः” मंत्र का नियमित जाप करें। इससे कुंडली में विवाह के योग बलवान होते हैं।
3. दान
बाधाओं को दूर करने के लिए दान का खास महत्व है। खरमास के दौरान गरीबों को भोजन या वस्त्र का दान करें। विशेष रूप से पीली वस्तुओं का दान करने से वैवाहिक और आर्थिक समस्याओं का समाधान होता है।
Kharmas Month End Date: फरवरी 2026 से गूंजेगी शहनाइयां

14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में आते ही खरमास तो समाप्त हो जाएगा, लेकिन शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण जनवरी 2026 में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। शुक्र देव का उदय 1 फरवरी 2026 को होगा, जिसके बाद ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो सकेगी। अतः विवाह के शुभ आयोजन फरवरी से ही संभव हो पाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




