बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां है जिनकी सुंदरता के चर्चे पूरी दुनिया में है पर आपने गौर किया होगा की अत्यधिक मेकअप और सर्जरी के चलते बहुत सी अभिनेत्रियां बहुत जल्दी ही बूढी दिखने लगती है लेकिन वहीँ कुछ अभिनेत्रियां ऐसी है जो खुद को मेंटेन करने में इतना माहिर है की उम्र भी उनके आगे हार जाती है।
आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बता रहे है जो 41 साल की उम्र होने के बावजूद आज भी बेहद खूबसूरत और जवान नजर आती है। हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात कर रहे है उनकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
उनकी ग्लैमरस तस्वीरों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। इस अभिनेत्री का नाम है दीपशिखा नागपाल जो 90 के दशक में कई बड़ी फिल्मों में अभिनय करती नजर आयी।
हालाँकि इन्होने साइड रोल ही ज्यादा किये पर दीपशिखा शाहरुख़ , सलमान जैसे नामी सितारों के साथ स्क्रीन पर मौजूदगी दर्ज कराने में ये कामयाब रही।
दीपशिखा नागपाल ने अपनी पर्सनल जिंदगी में कई उतार चढाव देखें यहाँ तक कि उनकी दो शादियां भी टूट चुकी है।
दीपशिखा ने 1997 मे अभिनेता जीत उपेन्द्र से शादी की और 2007 मे दोनों का तलाक हो गया। बावजूद उनका अभिनय से नाता नहीं टूटा और आज भी वो अभिनय की दुनिया से जुडी हुई है।
दीपशिखा नागपाल के करियर में उन्हें फिल्म कोयला और साल 2007 में फिल्म पार्टनर में अपने किरदारों से काफी शोहरत मिली।
साल 2012 में दीपशिखा ने कुछ समय के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और केशव अरोड़ा से शादी करके घर बसा लिया था।
पर ये शादी भी ज्यादा समय नहीं टिक पायी और साल 2016 मे दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। दीपशिखा नागपाल इन दिनों सिंगल जिंदगी बिता रही है ।
दीपशिखा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। समय समय पर ये अपने फैंस के साथ खूबसूरत और आकर्षक तस्वीरें भी शेयर करती रहती है।


Download Android App
Download iOS App












